Site icon NamanBharat

भोलेनाथ के परम भक्त हैं बॉलीवुड के ये सितारे, सारा अली खान से लेकर कंगना रनौत तक नाम हैं शामिल

भगवान शिव जी को सावन का महीना बेहद प्रिय है। सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। सावन के महीने में भक्त भगवान शिव जी की विशेष पूजा अर्चना करते हैं। ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव जी के साथ माता पार्वती की पूजा की जाए, तो इससे व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण होती है। सावन के महीने में बहुत बारिश होती है, जिसकी वजह से पर्यावरण में हरियाली छा जाती है और पूरा पर्यावरण हरा भरा हो जाता है जो दिखने में बहुत सुंदर नजर आता है।

शिवभक्त सावन के महीने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। सावन के महीने में शिवजी के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ लगी हुई है। लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड में भी भोलेनाथ के बहुत बहुत हैं। जी हां, इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जो शिवरात्रि पर व्रत रखते हैं और भगवान शिव जी की आराधना करते हैं। इसके अलावा आम दिनों में भी इन कलाकारों की शिव भक्ति चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भोलेनाथ के परम भक्त हैं।

सारा अली खान

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सारा अली खान भी भोलेनाथ की शिव भक्त हैं। सारा अली खान अपनी फिल्म “जरा हटके जरा बचके” की रिलीज से पहले और फिल्म की सफलता के बाद शिव के दर्शन करने के लिए महाकाल मंदिर पहुंची थीं। सारा अली खान की शिव भक्ति किसी से छिपी नहीं हैं। किसी भी खास मौके पर वह मंदिर जाती ही हैं। इसके साथ ही सामान्य दिनों में भी वह भगवान शिव जी का आशीर्वाद लेना नहीं भूलती हैं। हालांकि, उनकी भक्ति को लेकर कुछ ने जहां उनकी तारीफ की तो कई ने उन्हें निशाने पर ले लिया।

मौनी रॉय

महादेव के भक्तों के लिस्ट में मौनी रॉय का भी नाम शामिल है। टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक का सफर तय कर चुकीं मौनी रॉय भोलेनाथ की बहुत बड़ी भक्त हैं। शिव की आराधना करने में वह पीछे कभी नहीं हटती हैं। अक्सर ही वह भगवान शिव जी के मंदिरों में दर्शन करने के लिए जाती रहती हैं।

अयान मुखर्जी

डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी भगवान शिव जी के बहुत बड़े भक्त हैं। वह अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की सफलता के बाद भगवान महादेव का आशीर्वाद लेने के लिए गए हुए थे। इस दौरान एक्टर रणबीर कपूर भी उनके साथ थे।

कंगना रनौत

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत भी भोलेनाथ की परम भक्त हैं। यह बात सभी अच्छी तरह से जानते हैं कि वह फिल्म की रिलीज से पहले भी भोलेनाथ का आशीर्वाद लेना नहीं भूलती हैं।

अजय देवगन

महादेव के भक्तों की लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का भी नाम शामिल है। वह भगवान शिव जी के इतने बड़े भक्त हैं कि उन्होंने अपने शरीर में शिवजी का टैटू भी गुदवाया हुआ है।

टाइगर श्रॉफ

बॉलीवुड के टॉप एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ हर महाशिवरात्रि पर व्रत रखते हैं। टाइगर श्रॉफ भी भगवान शिव जी के परम भक्त हैं।

कुणाल खेमू

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कुणाल खेमू भी भगवान शिव जी के बहुत बड़े भक्त हैं। उन्होंने अपने गर्दन के नीचे पीठ पर एक बहुत ही सुंदर शिवजी के त्रिशूल का टैटू बनवाया हुआ है, जिसके नीचे संस्कृत शब्दों में लिखा है ॐ नमः शिवाय। हालांकि, इसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।

 

 

 

 

Exit mobile version