सतीश कौशिक के निधन के बाद उनके वर्कआउट वीडियो वायरल, फिटनेस के लिए जिम में जमकर पसीना बहाते थे एक्टर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर और दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक अब इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह कर चले गए हैं। सतीश कौशिक का निधन 9 मार्च को हो गया। 66 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। दिल का दौरा पड़ने की वजह से सतीश कौशिक का निधन हो गया। अचानक ही सतीश कौशिक की मृत्यु की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छाई हुई है।

सतीश कौशिक के करीबी दोस्त और बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने उनके देहांत की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी। वहीं सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर मुंबई लाया गया, जहां गुरुवार शाम 5:00 बजे वर्सोवा में सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें नम आंखों से विदाई दी गई। कई कलाकार उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे।

सतीश कौशिक बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक थे जो हमेशा लोगों को हंसाते थे लेकिन आज उन्होंने सबकी आंखें नम कर दी। इसी बीच सतीश कौशिक के निधन के बाद इंटरनेट पर उनके कई जिम वर्कआउट वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसे देखने के बाद इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि सतीश कौशिक फिटनेस के भी शौकीन थे।

फिटनेस के शौकीन थे सतीश कौशिक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Satish Kaushik (@satishkaushik2178)

आपको बता दें कि सतीश कौशिक ने बतौर अभिनेता अपनी अच्छी खासी पहचान बनाई है। इसके साथ ही डायरेक्टर, कॉमेडियन और प्रोड्यूसर के तौर पर भी उन्होंने दुनिया भर में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनके जरिए अदा किए गए किरदारों को हमेशा याद किया जाएगा। सतीश कौशिक के निधन के बाद उनके जिम में वर्कआउट वीडियो वायरल हो रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Satish Kaushik (@satishkaushik2178)

सतीश कौशिक के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कई वर्कआउट वीडियो मौजूद हैं। अगर आप इन वीडियो को देखेंगे, तो इसमें सतीश कौशिक जिम में कड़ी मेहनत करते हुए नजर आ रहे हैं। 66 साल की उम्र में सतीश कौशिक जिम में जाकर खूब पसीना बहाते दिख रहे हैं, जो उनके लिए काफी बड़ी बात मानी जाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Satish Kaushik (@satishkaushik2178)

इतनी उम्र में भी सतीश कोशिका इस तरह से अपनी फिटनेस के लिए प्रोड्यूसर होना लोगों के लिए हमेशा इंस्प्रेशन का कार्य करेगा। वहीं सतीश कौशिक के निधन के बाद अब उनके यह जिम वर्कआउट वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। आखिर खुद को फिट रखने के लिए इतनी मेहनत करने वाले सतीश कौशिक को दिल का दौरा कैसे आ सकता है, हर कोई इसी बात से हैरान हो रहा है लेकिन मृत्यु को आखिर कौन टाल सकता है।

अंतिम यात्रा में शामिल हुए कई स्टार्स

आपको बता दें कि सतीश कौशिक की अंतिम यात्रा में कई बॉलीवुड से जुड़े हुए सितारे उनके घर पहुंचे थे, जिसमें जॉनी लीवर, अर्जुन कपूर, राकेश रोशन, रणबीर कपूर, बोनी कपूर, अनुपम खेर से लेकर राज बब्बर तक और भी अन्य सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे स्टार्स काफी भावुक नजर आए। 66 साल की उम्र में अभिनेता सतीश कौशिक दुनिया से अलविदा कह कर चले गए। एक्टर के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। वहीं सोशल मीडिया पर सतीश कौशिक के फैंस भी काफी दुखी हो रहे हैं।