Site icon NamanBharat

मीडिया के सामने आये रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे, बताया अभिनेत्री कैसे चुका रही हैं उनकी फीस

आज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को हमारे बीच से गये लगभग 2 महीनों से अधिक हो चुके हैं लेकिन बावजूद इसके अभी तक इनके मामले में असल वजह की पुष्टि नही हो पायी है| ऐसे में सीबीआई को यह केस सौप दिया गया था जिससे के यह मामला जल्द से जल्द सुलझ सके लेकिन पूछताछ से इस मामले का एक अलग ही ड्रग एंगल सामने आया है जिसके बाद यह मामला और अधिक पेचीदा हो गया है| ऐसे में अब देश की एजेंसी एनसीबी भी अब मामले में पूछताछ करने आ गयी है और कई नामी अभिनेत्रियाँ इनके रेडार पर हैं|

मामले की शुरुवात से ही रिया चक्रवर्ती सबसे अधिक एनसीबी के निशाने पर रही थी| जिसके बाद जब पूछताछ हुई तो उसमे सामने आया के रिया चक्रवर्ती और शौविक नशे करते थे जिसके बाद एनसीबी द्वारा इनकी गिरफ्तारी की गयी है| अब ऐसे में यह मामला जब कोर्ट में पहुंचा तो मुंबई के बेहद नमी वकील सतीश मानशिंदे  रिया की तरफ से केस लड़ते नज़र आये| ये व्ही सतीश हैं जो अपने अनुभव के साथ फीस के लिए भी बहुचर्चित हैं|

ऐसे में जहाँ रिया चक्रवर्ती एक एवरेज एक्ट्रेस रही हैं और दूसरी तरफ सतीश मानशिंदे मुंबई के सबसे महंगे वकीलों में शुमार हैं| ऐसे में कई लोगों के अंदर ऐसा सवाल उम्द रहा है के उनके लिए सतीश जैसे बड़े वकील की फीस देना भला कैसे सम्भव हो पा रहा है| सर लोग ही नही मीडिया और खबरों में भी यह बात कई बार पूछी गयी है| हालाँकि आज हम आपको इसी बात से रूबरू कराने जा रहे हैं|

बता दे के रिया पर उठ रहे इस तरह के सवालों पर अब सतीश मानशिंदे नें खुद अपनी चुप्पी तोड़ी है| सतीश का इस मामले में कहना है के पिछले कुछ वक्त से उन्हें और उनकी क्लाइंट रिया चक्रवर्ती को सोशल मीडिया पर कई बात ट्रोल किया गया है| ऐसे में सतीश का कहना है के यह चीज़े बिलकुल गैर जरूरी और गलत हैं| इसके साथ कई लोगों का ऐसा भी कहना है के सतीश रिया का केस फ्री में लड़ रहे हैं तो इसपर उन्होंने कहा के फीस का मामला मेरा और मेरे क्लाइंट का पर्सनल मामला है और सभी मीडिया वालों से उनका इतना कहना है के वो बस खुश रहे|

बता दें के सतीश मानशिंदे का इस मामले में कहना है के यह सब बातें पूरी तरह बे बुनियाद है और उन्हें इनका फर्क नही पड़ता| वहीँ अगर सतीश की बात करें तो मुंबई में साल 1993 में एक ब्लास्ट हुआ था जब संजय दत्त इस मामले में दोषी ठहराए गये थे| इसके बाद सतीश नें ही इनका केस सम्भाला था और इन्हें रिहा भी कराया था| इतना ही नहीं इन्होने ही काले हिरन के मामले में सलमान खान को भी जमानत दिलवाई थी| ऐसे में अगर सतीश के बारे में कहें तो बॉलीवुड में इनकी काफी चर्चाएं है और ये लम्बे वक्त से सेलेब्रिटीज के लिए केस लड़ते देखे जाते हैं|

हालाँकि रिया के मामले में अब तक इन्हें सफलता हाथ नही लगी है लेकिन अब भी इनके प्रयास जारी हैं|

Exit mobile version