Site icon NamanBharat

शनि दोषों की वजह से जीवन में बढ़ गई परेशानियां, तो शनिवार को कर लें ये उपाय, दूर हो जाएगी समस्या

ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि अगर शनि की किसी व्यक्ति पर बुरी दृष्टि पड़ जाए तो उस व्यक्ति के जीवन में एक के बाद एक कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं परंतु अगर किसी व्यक्ति के ऊपर शनिदेव मेहरबान हो जाएं तो उसको अपने जीवन में सुख मिलता है और हर क्षेत्र में कामयाबी प्राप्त होती है परंतु ऐसा नहीं है कि आप शनि के बुरे प्रभाव से छुटकारा प्राप्त नहीं कर सकते। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में शनि के बुरे प्रभाव से छुटकारा पाने के कई उपाय बताए गए हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव को कर्मफल दाता भी कहा गया है, जो व्यक्ति अपने जीवन में अच्छे कार्य करते हैं उनके ऊपर शनि देव की हमेशा कृपा दृष्टि बनी रहती है। इसके अलावा जो लोग बुरे काम करते हैं उनको शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़ता है। जैसा कि हम लोग जानते हैं शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। अगर आप शनिवार के दिन कुछ साधारण से उपाय करते हैं तो इससे शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या समेत सभी शनि दोषों से छुटकारा पाया जा सकता है।

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

1. अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इसके लिए शनिवार का दिन बहुत ही शुभ माना गया है। आप इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा कीजिए और पेड़ के नीचे दीपक जरूर जलाएं।

2. अगर आप शनि दोष से पीड़ित हैं तो ऐसी स्थिति में यह उपाय बहुत ही कारगर साबित होगा। आप 43 दिन तक शनि देव की मूर्ति पर तेल अर्पित कीजिए परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि ऐसा आपको हफ्ते में 6 दिन ही करना होगा। रविवार को शनिदेव को तेल अर्पित मत कीजिए।

3. धार्मिक शास्त्रों में इस बात का जिक्र किया गया है कि जो व्यक्ति महाबली हनुमान जी की पूजा-आराधना करता है उसको शनिदेव परेशान नहीं करते हैं। अगर आप शनिदेव के प्रकोप से बचना चाहते हैं तो यह बहुत ही अच्छा तरीका है। आप हनुमान चालीसा का पाठ कीजिए। हो सके तो न केवल शनिवार को बल्कि रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से शनिदेव से जुड़ी हुई सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

4. शनिवार के दिन आप काले तिल, तेल, काली उड़द का दान कीजिए। इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।

5. आप शनिवार के दिन पूरे विधि-विधान पूर्वक से शनि यंत्र की स्थापना कीजिए और रोजाना इसके सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से शनिदेव की बुरी नजर से छुटकारा प्राप्त होता है।

6. अगर आप शनिदेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए शारीरिक अशक्‍त, गरीब व जरूरतमंद लोगों को भोजन जरूर कराएं। ऐसी मान्यता है कि जो लोग गरीब और जरूरतमंदों की सहायता करते हैं उनके ऊपर शनिदेव की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है।

उपरोक्त आपको शनिवार के कुछ उपाय बताए गए हैं। इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित हैं। ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन अगर यह उपाय किए जाएं तो इससे शनि के बुरे प्रभावों से छुटकारा प्राप्त हो सकता है। इन उपायों को करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से समेत शनि दोषों से राहत मिलती है।

 

Exit mobile version