सावन में जिन लोगों को दिखते हैं ये सपने वो होते हैं किस्मत वाले, भोले बाबा की मिलती है विशेष कृपा

सावन का पवित्र और पावन महीना शुरु हो चुका है। भगवान शिव जी को सावन का महीना अति प्रिय है। इस पावन महीने को लेकर शिवभक्तों में हमेशा से ही उत्साह देखने को मिलता है। सावन के महीने में शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ लगती है, सभी भक्त, भोले बाबा की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करते हैं।

ऐसी मान्यता है कि शिव जी सावन महीने में अपने भक्तों की पुकार सबसे शीघ्र सुनते हैं। अगर कोई भक्त सच्ची श्रद्धा से भगवान शिव की पूजा करता है, तो वह भक्तों के सारे कष्ट दूर करते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं। सावन महीने को लेकर तरह-तरह की मान्यताएं हैं।

ऐसा माना जाता है कि सावन में कुछ सपने देखना बहुत शुभ होता है। कहते हैं कि सावन में शिव जी के चिह्नों से जुड़े हुए सपने देखने से विशेष कृपा मिलती है। तो आइए सावन के सपनों के बारे में आपको बताते हैं।

काले शिवलिंग को सपने में देखना

अगर कोई सावन महीने में काले शिवलिंग को सपने में देखता है तो इससे भक्तों को विशेष फल की प्राप्ति होती है। ऐसा कहा जाता है कि यह सपना देखने का मतलब स्वयं भोलेनाथ का दर्शन करने के समान होता है। भगवान शिव जी अपने भक्तों से खुश होकर उसके सपने में आते हैं और आशीर्वाद देते हैं।

अगर आपको इस तरह का सपना दिखाई देता है, तो इसका अर्थ है कि आपको बहुत ही जल्द कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। अगर किसी कन्या को यह सपना दिखाई देता है, तो ऐसा माना जाता है कि उसे मनचाहा और योग्य वर मिलता है।

भगवान शिव जी का डमरू सपने में देखना

वास्तु शास्त्र के अनुसार डमरु को सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। अगर सपने में डमरु नजर आता है, तो यह बहुत शुभ होता है। सावन में भगवान शिव जी का डमरू देखने का अर्थ होता है शिव तत्व की प्राप्ति। इसका मतलब है कि जल्दी आपके जीवन में सकारात्मकता का संचार होने वाला है। आपके कार्यों में उत्पन्न होने वाली बाधाएं दूर होंगी।

सपने में भगवान शिव का त्रिशूल देखना

अगर किसी को सावन में भगवान शिवजी का त्रिशूल सपने में दिखाई देता है, तो यह बहुत शुभ माना जाता है। त्रिशूल में रज, तम और सत तीनों गुण होते हैं। अगर आपको अपने सपने में भगवान शिव जी का त्रिशूल नजर आए, तो आपको समझ लेना चाहिए कि आपके ऊपर भोले बाबा की कृपा बरसने वाली है। यह आपके जीवन की सारी समस्याएं दूर होने का संकेत देता है। इसके साथ ही आपको हर कार्य में लाभ की प्राप्ति होगी।

सपने में नंदी के दर्शन होना

सावन के पावन महीने में भगवान शिव जी के वाहक नंदी के अगर दर्शन हो जाएं तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपकी मनोकामनाएं बहुत ही जल्द पूरी होने वाली हैं। इतना ही नहीं बल्कि कामकाज में आने वाली बाधाओं से भी छुटकारा मिलेगा।

सावन में सर्प देवता का सपना देखना

अगर सावन में किसी को सपने में सर्प देवता के दर्शन हो जाएं, तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इस सपने के बारे में ऐसा बताया जाता है कि जो भी इसे देखता है उसे धन लाभ की प्राप्ति होती है। व्यापार में वृद्धि होती है और भगवान भोलेनाथ की कृपा दृष्टि बनी रहती है।