इस दिन से शुरू हो रहा है सावन का महीना, भगवान शिव को ये खास चीजें अर्पित करने से सभी मनोकामना होगी पूरी

सावन का महीना भगवान शिव जी को अति प्रिय है। सावन को श्रावण महीना भी कहा जाता है। आषाढ़ माह के बाद सावन माह की शुरुआत होने जा रही है। इस बार 14 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो जाएगा और 12 अगस्त तक रहेगा। इस महीने में पड़ने वाले सोमवार व्रतों का भी विशेष महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिवजी व सोमवार व्रत करने से मनोकामना पूर्ण होती। सावन का महीना भगवान शिवजी की पूजा-उपासना को समर्पित है। अगर इस महीने में विशेष पूजा-पाठ किया जाए तो इससे भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।

सावन महीने में शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। अगर आप शिवजी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इसके लिए सावन के महीने में भगवान शिव जी को कुछ खास चीजें अर्पित कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों को अर्पित करने से भगवान शिव जी अपने भक्तों से अति प्रसन्न हो जाते हैं और वह उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर भगवान शिव के प्रिय माह सावन में भोलेनाथ को कौन सी चीजें अर्पित करनी चाहिए।

बिल्व पत्र

भगवान शिव जी के पूजन में अभिषेक व बिल्व पत्र का प्रमुख प्रथम स्थान है। ज्योतिष शास्त्र में भी इस बात का उल्लेख किया गया है कि सावन माह में विधि विधान पूर्वक पूजा करने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है। पूजा के दौरान शिवलिंग पर बिल्व पत्र जरूर अर्पित कीजिए। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति सावन के महीने में नियमित रूप से शिवलिंग पर बिल्व पत्र अर्पित करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं भगवान शिवजी पूरी करते हैं।

केसर

भगवान शिवजी की पूजा और उनकी कृपा पाने के लिए सावन का महीना बहुत ही खास बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि अगर सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव जी के शिवलिंग पर केसर अर्पित किया जाए तो, इससे व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही शक्कर से शिव जी का अभिषेक करने से व्यक्ति को सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। जो व्यक्ति ऐसा करता है उसके जीवन से दरिद्रता खत्म हो जाती है।

इत्र, चंदन और भांग

आप भगवान शिव के प्रिय महीने सावन में इत्र, चंदन, भांग, दूध, दही, शहद, घी, केसर आदि भी अर्पित कर सकते हैं। अगर आप इन सभी को साथ मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करते हैं, तो इससे भगवान शिव जी अति शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

दूध-गंगाजल से अभिषेक

ऐसा माना जाता है कि अविवाहित लड़कियां अगर सावन में सोमवार के दिन का व्रत रखती हैं, तो इससे उन्हें योग्य वर की प्राप्ति होती है व.हीं अगर कोई शादीशुदा स्त्रियां सावन में सोमवार का व्रत रखती हैं, तो उसका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। सावन के महीने में भगवान शिव जी का दूध और गंगाजल से अभिषेक करने का भी विशेष महत्व बताया गया है। इससे व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि शिव जी को दूध और गंगाजल से अभिषेक करना बहुत पसंद है इसीलिए आप नियमित रूप से दूध और गंगाजल अर्पित करें, इससे महादेव की कृपा प्राप्त होगी।

सुगंधित और ताजे फूल

धर्म ग्रंथों के मुताबिक, भगवान शिव जी को कन्नेर के फूल बेहद प्रिय हैं। ऐसे में पूजा के समय भगवान शिव जी को कन्नेर के फूल जरूर अर्पित कीजिए। इससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी।

शमी के पत्ते

भगवान शिव जी के प्रिय महीने सावन में व्रत करने और पूजा-पाठ करने से व्यक्ति के सभी पापों का नाश हो जाता है। इसके साथ ही ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव जी को शमी के पत्ते भी अर्पित करना चाहिए, क्योंकि यह भोलेनाथ को बहुत प्रिय है। इसलिए पूरे सावन के महीने में शिवलिंग पर शमी के पत्ते जरूर अर्पित करें। इससे भगवान शिव जी की कृपा प्राप्त होती है।