सावन के महीने में कर लें ये काम, मनचाहा जीवनसाथी पाने की कामना होगी पूरी, शीघ्र मिलेगा लाभ

भगवान शिव जी को सावन का महीना अत्यंत प्रिय है और सावन का महीना शुरु हो चुका है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में अगर व्यक्ति सच्चे मन से भगवान शिव जी की पूजा आराधना करता है तो इससे उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। शास्त्रों में सावन के महीने का खास महत्व बताया गया है। इस दौरान भक्ति भाव से पूजा करने वाले व्यक्ति की सारी कामना भोलेनाथ पूरी करते हैं।

ऐसा माना जाता है कि अगर सावन के महीने में शिवलिंग पर जल अर्पित किया जाए तो उससे अविवाहित लोगों का विवाह बहुत ही शीघ्र होने का योग बनता है इतना ही नहीं बल्कि आसानी से सच्चा जीवन साथी भी मिल जाता है।

अगर आप भी मनचाहा जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में सावन के पवित्र महीने के दौरान शिव जी की पूजा जरूर कीजिए। इसके अलावा सावन के महीने में कुछ उपाय भी किए जा सकते हैं, जिससे मनचाहा जीवनसाथी पाने की कामना बहुत ही शीघ्र पूरी होगी।

सोमवार का व्रत रखें

आप सावन के महीने में प्रत्येक सोमवार का व्रत जरूर कीजिए और भगवान शिव जी की पूजा करें। सिर्फ रात के समय ही आप फल और दूध का सेवन कीजिए। इस उपाय को करने से बहुत ही जल्द विवाह के योग बनते हैं।

बेलपत्र अर्पित करें

आपको बता दें कि भगवान शिवजी को बेलपत्र अति प्रिय है। भगवान शिव जी की पूजा में बेलपत्र का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए। आप सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव जी की पूजा के दौरान 108 बेलपत्र लें और हर बेलपत्र पर चंदन से “राम” लिख दीजिए। इसके बाद एक-एक बेलपत्र शिवजी पर अर्पित करते जाएं। आपको यह उपाय हर सोमवार को करना होगा। अगर आप इस उपाय को करते हैं तो इससे मनचाहा जीवनसाथी बहुत ही शीघ्र मिल जाएगा। जिन लड़कों और लड़कियों की उम्र 30 साल या इससे अधिक है उनको यह उपाय अवश्य करना चाहिए।

पीले वस्त्र धारण कीजिए

धार्मिक शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि सावन के पवित्र महीने में पीले रंग के वस्त्रों का धारण करना चाहिए। अगर पीले रंग के वस्त्र धारण किए जाए तो उसे भगवान शिव जी बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा रोजाना भगवान शिव और माता पार्वती जी की पूजा जरूर करें। उनकी पूजा के दौरान गेंदे के फूलों का इस्तेमाल कीजिए।

इस मंत्र का जाप करें

अक्सर देखा गया है कि लोग अपने मनपसंद जीवनसाथी की तलाश करते रहते हैं परंतु उनको मनचाहा जीवनसाथी नहीं मिल पाता है। ऐसी स्थिति में लोग काफी चिंतित हो जाते हैं। अगर मनचाहा जीवनसाथी व्यक्ति को मिल जाए तो इससे जीवन बहुत ही सरल और खुशी पूर्वक व्यतीत होता है। अगर आपकी भी इच्छा मनचाहे जीवनसाथी की है तो इसके लिए आप सावन के महीने में भगवान शिव जी और मां गौरी की जी की एक साथ पूजा कीजिए। पूजा करते समय आप ओम गौरी शंकराय नमः मंत्र का जाप जरूर करें। इस मंत्र का जाप आपको कम से कम 108 बार करना होगा। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से मनचाहा जीवनसाथी बहुत ही जल्द मिल जाता है।

सुहाग की सामग्री अर्पित करें

आप मां गौरी की पूजा करते हुए उन्हें सुहाग से जुड़ी हुई सामग्री अर्पित कीजिए। सबसे पहले आप भगवान शिव और मां गौरी की एक साथ पूजा कीजिए। उसके बाद मां गौरी को लाल रंग के वस्त्र चढ़ाएं। इसके बाद सुहाग का सामान मां को अर्पित कीजिए और उनसे सच्चे जीवन साथी की प्रार्थना करें। इस उपाय को आप प्रत्येक सोमवार को कर सकते हैं। ऐसा करने से एक साल के अंदर आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलने के योग बनते हैं।

नागकेसर अर्पित करें

सावन के महीने में भगवान शिव जी की पूजा के दौरान आप नागकेसर केसर अर्पित जरूर कीजिए। सबसे पहले आप शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। इसके बाद कम से कम 11 नागकेसर शिवलिंग पर अर्पित करें। इसके बाद आप एक देसी घी का दीपक जलाएं और शिव जी की आरती कीजिए। इस उपाय को करने से भगवान शिव जी प्रसन्न होते हैं।