सायली कांबले ने बॉयफ्रेंड धवल संग महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से रचाई शादी, सामने आईं तस्वीरें

“इंडियन आइडल 12” से मशहूर हुईं सिंगर सायली कांबले (Sayli Kamble) अब मिस से मिसेज बन चुकी हैं। जी हां, सायली कांबले ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड धवल से शादी रचा ली है। 24 अप्रैल 2022 को महाराष्ट्रीयन रीति रिवाज से सायली कांबले अपने बॉयफ्रेंड धवल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और हर कोई कपल को शादी की बधाई दे रहा है। तो चलिए देखते हैं…

आपको बता दें कि “सुपरस्टार सिंगर 2” की कप्तान और “इंडियन आइडल 12” की फेम सायली कांबले ने मुंबई के कल्याण के रॉयल गार्डन में बॉयफ्रेंड धवल से शादी रचाई। सायली कांबले ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शादी की एक रील साझा की, जिसमें वह विवाह के बंधन में बंधे हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सायली कांबले की शादी की बहुत सी तस्वीरें और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। उनके प्रशंसक उन्हें प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं। लेकिन सायली कांबले का ब्राइडल लुक था, जिसमें हमारा ध्यान अपनी तरफ खींचा।

बता दें कि सायली कांबले और धवल एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। दिसंबर 2021 में सायली कांबले को उनके जीवन के प्यार धवल ने प्रपोज किया था। उन्होंने ठेठ महाराष्ट्रीयन अंदाज में शादी की। दोनों ने पिछले ही साल सगाई की थी लेकिन अब यह विवाह के बंधन में बंध गए हैं।

सायली कांबले महाराष्ट्रीयन स्टाइल में दुल्हन बनी थीं। फ्यूशिया पिंक बॉर्डर वाली पीली साड़ी में सायली कांबले दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने साड़ी के साथ बैंगनी रंग की शॉल कैरी करके अपने ब्राइडल आउटफिट को पूरा किया था। साड़ी के साथ सायली कांबले के डबल लेयर्ड नेकपीस, डिजाइनर कमरबंद और ग्रीन कलर की चूड़ियां उनके ब्राइडल लुक में चार चांद लगा रहे थे।

सायली कांबले दुल्हन के जोड़े में बेहद खुश नजर आ रही थीं। सिंगर के चेहरे पर शादी का ग्लो साफ-साफ देखा जा सकता है। धवल भी दूल्हे बनकर काफी जच रहे थे। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सायली के चेहरे की मुस्कान ही उनकी खुशी बताने के लिए काफी थी। सायली के दोस्त और “इंडियन आइडल 12” फेम अरूणिता कांजीलाल, दानिश और निहाल समेत उनके कुछ और दोस्तों ने भी शादी में शिरकत की।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर सायली कांबले की शादी से एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में सायली कांबले और धवल की वरमाला की रस्म होते हुए देखी जा सकती हैं। दोनों ही प्यार से एक दूसरे की आंखों में देखते हुए एक दूसरे को वरमाला पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर खुशी साफ साफ झलक रही थी। सायली कांबले और धवल की शादी उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में संपन्न हुई। वीडियो में दोनों की मिलियन डॉलर स्माइल देख कर ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सायली कांबले और धवल के लिए यह पल कितना खास और यादगार है।

फिलहाल, हम सायली कांबले और धवल को उनकी शादी की ढेर सारी बधाई देते हैं। वैसे आप सभी लोगों को उनकी शादी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताइए।