ये अभिनेत्रियां लंबाई के मामले में हीरो को भी छोड़ चुकी हैं पीछे, इस एक्ट्रेस की हाइट है सबसे लंबी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों के चर्चे उनकी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती की वजह से भी होते हैं। बॉलीवुड में ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। अक्सर इन अभिनेत्रियों की खूबसूरती को देखकर लोग उनकी तरफ ही आकर्षित हो जाते हैं परंतु आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों की हाइट के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो हाइट के मामले में अभिनेताओं को भी पीछे छोड़ चुकी हैं।

सुष्मिता सेन

भारतीय फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता सेन का नाम लिस्ट में पहला है। आपको बता दें कि सुष्मिता सेन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया और लोग उनकी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ इनकी खूबसूरती की भी तारीफ करते हैं परंतु फिलहाल में सुष्मिता सेन फिल्मों से दूरी बना चुकी हैं। उन्होंने साल 2020 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाकेदार वापसी की थी। उनके अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया था। सुष्मिता सेन की हाइट 5 फीट 7 इंच है।

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती हैं, जिन्होंने बहुत कम समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक खास स्थान बनाया है। कैटरीना कैफ बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। अगर हम कैटरीना कैफ की हाइट के बारे में बात करें तो उनकी हाइट 5 फीट 6 इंच है।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में दीपिका पादुकोण का भी नाम शुमार है। दीपिका ने कई हिट फिल्में दी हैं और आगे भी उनकी बहुत सी फिल्में आने वाली हैं। फिलहाल में यह अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण की हाइट 5 फुट 7 इंच है। दीपिका की हाइट देखते बनती हैं।

सोनम कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे लंबी अभिनेत्रियों की लिस्ट में सोनम कपूर का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि यह बॉलीवुड की सबसे लंबी अभिनेत्री हैं। सोनम कपूर की हाइट 5 फीट 9 इंच है। आपको बता दें कि सोनम कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई फिल्मों में काम किया है। सोनम ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म “सांवरिया” से की थी।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे फिट अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी काफी एक्टिव रहतीं हैं और यह अपने फैंस के बीच फिटनेस सीक्रेट साझा करती रहती हैं। अगर हम शिल्पा शेट्टी की हाइट की बात करें तो 5 फीट 6 इंच उनकी लंबाई है।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक बेहतरीन अदाकारा भी हैं। अनुष्का ने फिल्म “रब ने बना दी जोड़ी” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उसके बाद कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अगर हम अनुष्का की लम्बाई बात करें तो उनकी हाइट 5 फीट 6 इंच है।

प्रियंका चोपड़ा

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दुनिया भर में अपनी शानदार अदाकारी के जलवे बिखेर रहीं हैं। प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अच्छा खासा नाम कमाया है। प्रियंका चोपड़ा ने विदेशों में भी अपनी बेहतरीन एक्टिंग का लोहा मनवाया है। अगर हम उनकी हाइट की बात करें तो प्रियंका की 5 फीट 5 इंच के करीब लंबाई