बॉलीवुड में आने से पहले बड़े-बड़े सुपरस्टार्स संग नजर आ चुके हैं ये एक्टर्स: See Unseen Pictures
फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां पर हर कोई अपना करियर बनाने का सपना देखता है। रोजाना ही अपने मन में सपना संजोए हजारों लोग यहां अपनी किस्मत आजमाने आते हैं परंतु सभी को सफलता मिल जाए ऐसा संभव नहीं हो सकता। इंडस्ट्री में कुछ ही लोग होते हैं जिनको सफलता मिल पाती है। वहीं ज्यादातर लोगों को निराशा का ही सामना करना पड़ता है।
वैसे देखा जाए तो मनोरंजन जगत में ऐसे बहुत से कलाकार हैं, जिनका संबंध दूर-दूर तक फिल्मों से नहीं है परंतु इसके बावजूद भी वह अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमा रहे हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी दुनियाभर में करोड़ों है।
विक्की कौशल से लेकर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह तक ऐसे बहुत से नाम हैं, जिन्होंने पिछले 20 सालों में खूब नाम कमाया है और दुनिया भर में उनके फैंस की कमी नहीं है। वहीं इनमें से कुछ एक्टर्स बॉलीवुड में कदम रखने से पहले बड़े-बड़े स्टार्स के साथ भी नजर आ चुके हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इन लोगों की कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।
आमिर खान के साथ दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। उनका नाम भारत के बेहतरीन कलाकारों में शुमार है और यह युवाओं के साथ-साथ हर वर्ग के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से भी पुकारा जाता है और दुनिया भर में आमिर खान के फैंस की संख्या करोड़ों में है।
जैसा कि आप सभी लोग इस तस्वीर को देख सकते हैं। इस तस्वीर में आमिर खान के साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं। दीपिका पादुकोण भी मौजूदा समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं और यह अपनी शानदार एक्टिंग के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जानी जाती हैं।
रितिक रोशन के साथ आलिया भट्ट
इस तस्वीर में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रितिक रोशन के साथ आलिया भट्ट भी नजर आ रही हैं। क्या आप लोगों ने इस तस्वीर में नन्हीं सी आलिया भट्ट को पहचाना? अगर आप अभी तक नहीं पहचान पाए तो हम आपको बता देते हैं कि आलिया भट्ट ऋतिक रोशन के साथ सफेद हेयरबैंड में खड़ी हैं।
रितिक के साथ विकी कौशल और सनी कौशल
इस तस्वीर में रितिक रोशन के साथ विकी कौशल और सनी कौशल को देखा जा सकता है।
अक्षय कुमार के साथ रणवीर सिंह
बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाड़ियों के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ इस तस्वीर में रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं। मौजूदा समय में रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हैं और इन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं।
अमिताभ बच्चन संग करीना कपूर
आप सभी लोग इस तस्वीर में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा करीना कपूर को देख सकते हैं। वैसे इस तस्वीर में नन्ही सी करीना कपूर बहुत प्यारी लग रही हैं।
सलमान खान के साथ करीना कपूर
इस तस्वीर में बॉलीवुड इंडस्ट्री के “दबंग खान” सलमान खान के साथ आप लोग करीना कपूर को देख सकते हैं।
लता मंगेशकर की गोद में छोटे से ऋषि कपूर
इस तस्वीर में लता मंगेशकर जी की गोद में छोटे से ऋषि कपूर को देखा जा सकता है।