“तारक मेहता…” शो की इन 7 अभिनेत्रियों ने जब धूमधाम से रचाया ब्याह, दुल्हन के लिबास में यूं थीं सजी

शादी के बंधन को बहुत ही पवित्र माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि शादी सात जन्मों का रिश्ता होता है। जब लड़का-लड़की शादी के सात फेरे लेते हैं, तो वह एक-दूसरे का जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाते हैं। शादी के बाद लड़का-लड़की अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करते हैं।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। आम लोगों के साथ-साथ मनोरंजन जगत के बहुत से कलाकार भी विवाह के बंधन में बंध चुके हैं और बहुत से कलाकार ऐसे भी हैं जो अपनी शादी की तैयारियों में जोरों शोरों से लगे हुए हैं।

अगर हम टेलीविजन की बात करें तो टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला मशहूर सीरियल “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” में ऐसे कई एक्टर्स हैं, जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है परंतु इस शो के ऐसे तमाम एक्टर्स हैं, जिन्होंने बड़े ही धूमधाम के साथ ब्याह रचाया है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से टीवी का सबसे लोकप्रिय शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” में नजर आईं कुछ अभिनेत्रियों के वेडिंग लुक की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। तो चलिए देखते हैं आखिर इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।

दिशा वकानी

टीवी का मशहूर शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” में दयाबेन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री का नाम दिशा वकानी है। दिशा वकानी लंबे समय से टीवी से दूर हैं लेकिन किसी ना किसी वजह से बीच-बीच में उनकी चर्चा होती रहती है। दिशा वकानी को शो छोड़े हुए करीब 3 साल से अधिक का समय हो चुका है। आपको बता दें कि दिशा वकानी ने 24 नवंबर 2015 को मयूर पांड्या के साथ शादी रचाई थी। उनकी इस शादी की तस्वीरें अब तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करने से पहले दिशा वकानी गुजरात में बतौर थिएटर कलाकार के रूप में काम किया करती थीं। उन्होंने कुछ हिट फिल्में भी की हैं। जिनमें देवदास, मंगल पांडे, जोधा अकबर और सी कंपनी जैसी प्रमुख फिल्में शामिल हैं। वही दिशा वकानी ने खिचड़ी और आहट जैसे सीरियल में भी काम किया है।

सोनालिका जोशी

इस मशहूर कॉमेडी शो में माधवी भिड़े का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री का नाम सोनालिका जोशी है। सोनालिका जोशी के पति का नाम समीर जोशी। इन दोनों की साल 2001 में शादी हुई थी। सोनालिका जोशी और समीर जोशी दो बच्चों के माता-पिता हैं।

सुनैना फौजदार

इस शो में अंजली मेहता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री का नाम सुनैना फौजदार है। अभिनेत्री ने कुणाल भंबवानी से शादी की है।

प्रिया आहूजा

इस मशहूर कॉमेडी धारावाहिक में रीता रिपोर्टर के किरदार में अभिनेत्री प्रिया अहूजा दिखी थीं। अभिनेत्री ने इस शो के प्रोड्यूसर मलव रायदा से साल 2011 में विवाह रचाया था।

खुशबू तावड़

इस शो में खुशबू तावड़ ने बुलबुल का किरदार निभाया था। अभिनेत्री खुशबू तावड़ ने साल 2018 में संग्राम साल्वी के साथ शादी रचाई थी।

तनाया गुप्ता

इस मशहूर कॉमेडी शो में मिंटी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री का नाम तनाया गुप्ता है। अभिनेत्री के पति का नाम सूरज है। तनाया गुप्ता और सूरज ने साल 2019 में विवाह किया था।

नवीना बोले

“तारक मेहता का उल्टा चश्मा” शो में डॉक्टर मोनिका का किरदार नवीना बोले निभाती हैं। यह भी अपने शादी वाले दिन बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।