सुबह इन चीजों को देखना और ये ध्वनि सुनना होता है बेहद शुभ, चमकती है किस्मत, होता है धन लाभ

सुबह के समय मनुष्य पूरी तरह से तरोताजा महसूस करता है। प्रातः काल की बेला का समय बहुत ही अच्छा माना गया है। इस समय के दौरान हमारा मस्तिष्क बहुत ही संवेदनशील और शांत रहता है। सुबह का समय पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक कार्यों के लिए शुभ माना गया है। अगर सुबह के समय कोई भी बात का स्मरण किया जाए तो यह हमारे मस्तिष्क में याद रहता है। ऐसा माना जाता है कि सुबह के समय पढ़ाई करना अच्छा होता है क्योंकि सुबह की पढ़ाई हमारे मस्तिष्क में रहती है। मस्तिष्क शांत होने की वजह से जो पढ़ाई की जाती है वह हमें याद रहती है।

अगर सुबह के समय आप कोई चीज देखते हैं या फिर कुछ ध्वनि सुनते हैं तो इससे आपका पूरा दिन बहुत ही अच्छा गुजरता है। ऐसे कुछ शुभ दर्शन और कुछ शुभ आवाजें होती है जो बहुत ही शुभ मानी जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के दर्शन और ध्वनि सुनने के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो प्रातः काल सुनना और देखना अच्छा माना जाता है, इससे आपका भाग्य चमकता है।

प्रातः काल गौमाता के दर्शन या ध्वनि

हिंदू धर्म में गौ माता को पूजनीय माना गया है। गाय को मां का दर्जा दिया गया है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए अगर सुबह के समय आप गाय के दर्शन करते हैं या फिर आपको गाय की आवाज सुनाई देती है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपका पूरा दिन बहुत ही शुभ व्यतीत होगा।

सुबह के समय हथेली के दर्शन करना

सुबह के समय रोजाना नियमित रूप से सबसे पहले हथेलियों के दर्शन करना बहुत ही शुभ माना जाता है। आपको बता दें कि हमारी हथेली के अग्र भाग में लक्ष्मी जी, मध्य में ज्ञान की देवी सरस्वती और मूल भाग में सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी निवास करते हैं। इसके अतिरिक्त हमारे हाथों की लकीरों में ही हमारा भाग्य छुपा होता है। इसी वजह से अगर आप रोजाना प्रात: काल उठकर अपनी हथेली के दर्शन करते हैं तो इससे आपका भाग्य चमकता है।

मंदिर की घंटियों या शंख की आवाज सुनाई देना

अगर सुबह के समय उठते ही मंदिर की घंटियों या आरती की आवाज सुनाई देती है तो यह बहुत ही शुभ मानी जाती है, इसके अलावा कानों को शंख की आवाज सुनाई देना भी बहुत ही शुभ होता है। इससे शरीर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे पूरा दिन सकारात्मक व्यतीत होता है।

प्रातः काल मोर, नारियल, शंख, हंस आदि दिखाई देना

जब हम सुबह के समय सो कर उठते हैं और हमें मोर, हंस, नारियल, शंख, फूल जैसी चीजें नजर आती हैं तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि हमारा पूरा दिन बहुत ही शुभ व्यतीत होने वाला है। यह चीजें बहुत ही शुभ मानी गई हैं।

सुबह के समय सुहागन महिला को देखना

अगर आप सुबह उठकर किसी सुहागिन महिला को श्रृंगार किये हुए देखते हैं तो यह बहुत ही शुभ होता है। सुबह के समय सुहागन स्त्री को देखना इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपको बहुत ही शीघ्र धन की प्राप्ति हो सकती है।

हवन के दर्शन करना

सुबह के समय उठते ही कोई धार्मिक कार्य या फिर हवन के दर्शन होते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है, या फिर मंत्रोच्चारण की ध्वनि सुनाई देती है तो इसे भी शुभ बताया गया है। इन चीजों को देखना या इनकी ध्वनि सुनाई देना मन में सकारात्मकता का संचार करता है।

सुबह के समय सफाईकर्मी देखना

अगर आप प्रातः काल घर से बाहर जा रहे हैं और सफाईकर्मी नजर आता है तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है। ऐसी मान्यता है कि जिस कार्य के लिए व्यक्ति जा रहा है उस कार्य में सफलता मिलती है।