शनिवार की सुबह दिख जाएं ये चीजें तो समझिए शनि देव की होने वाली है कृपा, बदल जाती है किस्मत

शनिदेव को न्याय के देवता के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि शनि देव लोगों के कर्मों के मुताबिक उन्हें फल देते हैं। बुरे कर्म करने वाले लोगों को शनिदेव दंडित करते हैं। वहीं अच्छे कर्म करने वाले लोगों पर उनकी शुभ दृष्टि बनी रहती है। जब भी शनिदेव का नाम आता है तो लोगों के मन में डर का भाव आ जाता है क्योंकि शनि देव की बुरी दृष्टि अगर किसी व्यक्ति पर पड़ जाए, तो उसका पूरा जीवन बर्बाद हो जाता है लेकिन शनिदेव की कृपा से व्यक्ति की जिंदगी संवर जाती है।

जो व्यक्ति अपने जीवन में बुरे काम करते हैं उनका शनिदेव से डरना लाजमी है। लेकिन जब शनिदेव किसी व्यक्ति पर अपनी कृपा बरसाते हैं, तो जीवन में कई शुभ घटनाएं होने लगती हैं। कामकाज में सफलता मिलने लग जाती है, आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता है, मान-सम्मान मिलने लगता है। इसी वजह से कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति बहुत मायने रखती है। आज हम आपको शनिदेव की कृपा होने से पहले कैसे संकेत मिलते हैं, इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

शनिवार की सुबह के शुभ संकेत

सफाईकर्मी को झाड़ू लगाते देखना

अगर किसी व्यक्ति पर शनिदेव मेहरबान होते हैं, तो उन्हें कुछ खास संकेत मिलने लगते हैं। शनिवार की सुबह व्यक्ति को कुछ खास चीजें नजर आ सकती हैं, जो यह बताती है कि शनिदेव उस पर प्रसन्न हैं। अगर आपको शनिवार की सुबह सफाईकर्मी झाड़ू लगाते हुए दिखता है तो आपको समझ लेना चाहिए कि आपकी किस्मत खुलने वाली है। यह शनिदेव की कृपा का साफ संकेत माना जाता है। यह संकेत मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगेगा। अगर संभव हो सके तो आप सफाईकर्मी को कुछ दान जरूर दे दीजिए।

भिखारी

अगर किसी व्यक्ति को शनिवार की सुबह भिखारी दिखता है तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना गया है। अगर आप शनिदेव की कृपा का पूरा लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो भिखारी को कुछ ना कुछ दान जरूर दे दीजिए।

काला कुत्ता

आपको बता दें कि शनि देव को कुत्ता बहुत प्रिय होता है। अगर आप शनिवार की सुबह काले रंग का कुत्ता देखते हैं तो यह बहुत शुभ संकेत माना जाता है। आप काले रंग के कुत्ते को भोजन कराएं। इससे आपके जीवन के सारे संकट दूर हो जाएंगे। इतना ही नहीं बल्कि तरक्की के नए-नए रास्ते भी खुलने लगते हैं।

काला कौवा

अगर आपको शनिवार की सुबह सुबह काला कौवा नजर आए, तो यह इस बात की तरफ संकेत करता है कि शनिदेव आप पर मेहरबान होने वाले हैं। आप कौवा को भोजन जरूर दें। इसके अलावा अगर कौवा आपके सिर को छूकर निकल जाए या चोंच मारे तो इसका मतलब होता है कि शनिदेव आप पर नाराज हैं।

काली गाय

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना गया है। गाय को मां का दर्जा दिया जाता है। अगर सुबह-सुबह गाय के दर्शन हो जाएं, तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। अगर शनिवार की सुबह आपको काले रंग की गाय नजर आए, तो इसका यह संकेत होता है कि बहुत ही जल्द आपके जीवन की सारी परेशानियां खत्म होने वाली हैं। आप गाय को रोटी जरूर खिलाएं। अगर संभव हो सके, तो गाय की पूजा भी जरूर कीजिए।