कभी बच्चों के किरदार में करते थे लोगों के दिलों पर राज़, आज बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश बन गये हैं ये सितारे

अक्सर ही टीवी सीरियल में हमे एक से एक बाल कलाकार देखने को मिलते हैं जिनमे कई सारे हम सभी के दिलों में बस जाते हैं| आज ऐसे में हम आपको कुछ बेहद जाने माने चाइल्ड आर्टिस्ट्स की आज की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिन्हें आपके लिए भी पहचानना मुश्किल होने वाला है|

अविका गौर

साल 2008 से बेहद लम्बे वक्त तक टीवी इंडस्ट्री पर राज़ करने वाला जाना माना सीरियल ‘बालिका वधु’ आज भी लाखों लोगों को याद है| इस शो में बाल कलाकार आनंदी नें लाखो लोगों को अपने अभिनय से अपना फैन बना दिया था| हालाँकि आज की कहें तो आनंदी आज काफी बदल गयी है और पहले से कहीं अधिक स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आती हैं|

तन्वी हेगड़े

90 के दशक के जाने माने सीरियल ‘सोनपरी’ में फ्रूटी के किरदार में नजर आई अभिनेत्री तन्वी हेगड़े का किरदार लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था| और आज की कहें तो तन्वी की उम्र लगभग 26 की हो चुकी है| हालाँकि पहले से कई गुना खूबसूरत और स्टाइलिश हो चुकी तन्वी अब पर्दे से दूर हो चुकी हैं|

स्पर्श कंचनदानी

अगर आप एक सीरियल लवर हैं तो आपने कलर्स टीवी का मशहूर सीरियल ‘उतरन’ तो जरूर ही देखा होगा| इस सीरियल में एक इच्छा का किरदार था जो लोगों को ख़ासा पसंद आता था| इस किरदार को कोई और नही बल्कि जानी मानी चाइल्ड आर्टिस्ट स्पर्श कंचनदानी अदा करती थी| हालाँकि आज महज़ 8 सालों से अभिनय शुरू करने वाली ये चाइल्ड आर्टिस्ट काफी बदल चुकी है और काफी खूबसूरत और स्टाइलिश भी हो गयी हैं|

किंशुक

टीवी के बेहद ही मशहूर सीरियल ‘शाका लाका बूम बूम’ में संजू नाम के लीड कैरेक्टर में नजर आये बल कलाकार का असली नाम किंशुक है| और आज की कहे तो किंशुक काफी बदल चुके हैं और पहले से काफी अधिक स्टाइलिश भी हो चुके हैं| बीते वक्त में उन्हें आखिरी बार सीरियल ‘एक रिश्ता सांझेदारी’ में देखा गया था।

 

स्पंदन चतुर्वेदी

कोई शक नही के ‘उड़ान’ सीरियल जगत का का एक बेहद जाना माना नाम रहा है| यह पूरा सीरियल चकोर पर आधारित था जिसे के चाइल्ड एक्ट्रेस स्पंदन चतुर्वेदी नें निभाया था| आज स्पंदन में काफी बदलाव आ गया है और इन्हें आज किसी के लिए ही पहली नजर में पहचानना लगभग नामुमकिन सा है|

अशनूर कौर

बीते वक्त टिकटोक पर अपना जलवा दिखाने वाली अभिनेत्री आशनूर कौर को सबसे पहले बतौर बाल कलाकार मशहूर टीवी सीरियल झांसी की रानी में देखा गया था| इस सब के साथ भी इन्होने ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा और मां दुर्गा जैसे कई सीरियल में चाइल्ड एक्टर की तरह काम किया है| हालाँकि आज इनकी तस्वीरें देखकर किसी का भी यह मानना मुश्किल है के ये वाही फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट हैं|

जन्नत जुबैर

टीवी के जाने माने सीरियल ‘फुलवा’ में नजर आने वाली जानी मानी अभिनेत्री जन्नत जुबैर की पहचान आज हमे बताने की शायद कही कोई जरूरत पड़ने वाली है| एक वक्त जहा जन्नत अपने क्यूटनेस को लेकर सभी के दिलों पर राज़ किया करती थीं वो आज भी अपनी ख़ूबसूरती के चलते सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती हैं| ये जन्नत जुबैर कोई और नही बल्कि जानी मानी टिकटोक स्टार भी हैं|