क्या इस एक्ट्रेस पर आ गया है टीवी एक्टर शहीर शेख का दिल, इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर लिखी यह बात

टीवी दुनिया में शाहीर शेख आज एक बहुत बड़ा नाम बन चुके हैं| आज इनके रहन-सहन के शंग से लेकर बातचीत करने और लुक्स सभी के लिए ये जाने जाते हैं| खास तौर पर इन्हें फीमेल फैन्स का एक बड़ा सपोर्ट मिला हुआ है| सेरिअल्स में नजर आने वाले एक्टर शाहीर शेख आज कई साडी लडकियों के क्रश बन चुके हैं जो उनपर जान उठाने को राज़ी हैं| उनसे जुडी हर एक खबर फिर चाहे वो उनके किसी सीरियल से जुडी हो या नीजी जिंदगी की उनके चाहने वाले ऐसी लगभग हर खबर से खुद को अपडेट रखते हैं|

ऐसे में अब एक्टर से जुडी एक और बड़ी खबर तेजी दे वायरल हो रही है जो के उनकी नीजी जिंदगी से जुडी हुई है| इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर एक्टर शाहीर काफी खबरों में बने हुए हैं और साथ ही सोशल मीडिया में भी काफी ट्रेंड कर रहे हैं| खबरों के मुताबिक़ ऐसा बताया जा रहा है के शाहीर इन दिनों एक टीवी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं और वो अभिनेत्री कोई और नही बल्कि जानी मानी सीरियल एक्ट्रेस रुचिका कपूर हैं|

बता दें के ये सभी बातें शाहीर की अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गयी कुछ तस्वीरों को लेकर कही जा रही हैं| बता दें के शाहीर नें दो तस्वीरें शेयर की हैं जिनमे पहली तस्वीर में रुचिका नें अपना चेहरा छिपा रखा है पर अगर बात करें दूसरी तस्वीर की तो रुचिका इसमें साफ़ नजर आ रही हैं और उन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है| पर इसमें ख़ास बात यह है के शाहीर नें दूसरी पिक के ऊपर एक लाइन भी लिखी है जो है- ‘नेवर माइंड इट्स माय गर्ल…।’

कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ नाम के सीरियल में शाहीर को देखा जा सकता है जिसमे ये देव नाम का किरदार निभाते हैं| इन्हें इस शो के किरदार में काफी पसंद किया जाता है| वहीँ अगर बात करें अभी के वक्त की तो इन्हें दास्तान ए मोहब्बत-सलीम अनारकली नाम के एक सीरियल में भी देखा जा सकता है| इसमें एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया इनके संग नजर आती हैं| अगर बात करें इनके पहले सीरियल की तो इन्होने ‘क्या मस्त है लाइफ’ से साल 2009 में डेब्यू किया था|

वहीँ इन्हें बेहद ही मशहूर सीरियल महाभारत में भी देखा गया था जिसमे इन्हें लीड किरदार सौपा गया था| साथ ही इन्हें ‘एसियाज़ गोंट टैलेंट’ नाम के एक बेहद फेमस इंडोनेशियन रियलिटी शो में भी बतौर को होस्ट देखा गया था| वहीँ असल जिंदगी में इन्होने कुछ वक्त पहले ही अपना 35वां जन्मदिन मनाया और उन्हें काफी सारे फैन्स और चाहने वालों कीई तरफ से बधाइयां मिली| आज शाहीर को इंडस्ट्री में कदम रखे हुए तकरीबन 10 सालों का लम्बा वक्त हो चूका है|

और अगर बात करें सीरियल इंडस्ट्री से बहार की कुछ उपलब्धियों की तो हम आपको बता दें के बीते कुछ दिनों पहले शाहीर का एक म्यूजिक विडियो भी रिलीज़ किया गया था जिसका टाइटल’ ऐ मेरे दिल है’ है|

फैन्स के साथ लोगों को भी यह गाना ख़ासा पसंद आया था और लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ था|