Site icon NamanBharat

जब फैंस ने अपने फेवरेट स्टार्स से मिलने के लिए पार कर दी सारी हदें, पढ़िए फैंस की दीवानगी के अनोखे किस्से

बॉलीवुड स्टार्स अपनी बेहतरीन एक्टिंग और दमदार फिल्मों से दर्शकों को अपना दीवाना बना देते हैं। कई बार तो ऐसा भी हुआ जब अपने चहेते स्टार्स से मिलने के लिए फैंस ने अपनी सारी हादें पार कर दीं। कई लोगों ने जहां अपने फेवरेट स्टार्स की फोटो, पोस्टर अपने कमरों  में लगाए होते हैं तो कई लोगों ने अपनी दीवानगी को अनोखे ढंग से पेश की होगी। इतना ही नहीं अपने लिए फैंस की ऐसी दीवानगी देख बॉलीवुड के सुपरस्टार्स के भी होश उड़ चुके हैं। तो चलिए आपको स्टार्स के फैंस की दीवानगी के कुछ मजेदार किस्सों के बारे में बताते हैं।

सलमान खान-

सबसे पहले बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की बात करें तो भाईजान के फैंस में उनके लिए कितना क्रेज है इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल है। सलमान खान के एक फैन ने अपने फेवरेट स्टार सलमान की फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए खुद ही 200 टिकटें खरीद  लिए थे। हैरानी की बात तो ये है कि इस फैन ने सलमान के लिए अपने खून से चिट्ठी लिखी थी और भूख हड़ताल पर बैठ गया था।

आमिर खान-

अगर बात करें बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान के फैंस की तो उनके फैंस की दीवानगी में भी कमी नहीं है। एक बार एक फैन ने आमिर खान के लिए रांची से मुंबई तक साइकिल यात्रा की थी। इसके साथ ही उसने आमिर के लिए अन्य फैंस के खत भी लाए थे। वहीं अपने लिए उस शख्स की दीवानगी देखकर आमिर ने उनसे बीच सड़क मुलाकात की और अपने फैन की इच्छा पूरी की।

दीपिका पादुकोण-

वहीं फिल्मों में कभी लीला तो कभी मस्तानी बनकर लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुकी दीपिका पादुकोण की फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। दीपिका का एक ऐसे ही फैन से पाला पड़ा था। बता दें कि दीपिका की एक क्रेजी फैन ने उन्हें 100 से भी ज्यादा फैन मेल भेजे थे। जिसके बाद फिल्मफेयर अवॉर्ड शो के दौरान उन्होंने दीपिका के साथ स्टेज साझा किया था।

संजय दत्त-

अगर संजय दत्त की बात करें तो एक्टर ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। संजय की एक्टिंग के लोग दीवाने तो है ही इसके साथ ही उनके स्टाइल और गुड लुक्स पर भी काफी लड़कियां फिदा रहती हैं। ऐसी ही एक फैन ने संजय दत्त के लिए मरने से पहले पूरी दौलत उनके नाम कर दी। ये दौलत कोई छोटी रकम नहीं थी बल्कि इसमें 10 करोड़ का घर शामिल था। इस बात की जानकारी पहले संजय दत्त को नहीं थी लेकिन जब उन्हें पता चला तो उनके होश उड़ गए।

शाहरुख खान-

बॉलीवुड किंग खान यानी शाहरुख खान की तो पूरी दुनिया ही दीवानी है। लेकिन उनका एक ऐसा फैन भी है जिसकी दीवानगी शाहरुख के भी होश उड़ा दे। बता दें कि शाहरुख के फैन विशाल सिंह ने अपने कमरे में शाहरुख की करीब 22000 फोटोज जमा कर रही थीं। उन्होंने लिविंग रुम, बेडरुम, कार, मेडिकल स्टोर हर जगह शाहरुख की फोटोज सजाई हुई थी।

रजनीकांत

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार  और बॉलीवुड फिल्मों के दमदार स्टार रजनीकांत को लोग एक अभिनेता नहीं बल्कि भगवान मानते हैं। उनके लिए लोगों की दीवानगी हद से ज्यादा गुजर चुकी है। एक बार एक फैन को जब किसी ने ये जानकारी दी कि उनकी प्रतिमा की किडनी खराब हो चुकी है तो ऐसे में उस क्रेजी फैन ने रजनीकांत को अपनी किडनी देने के लिए आत्महत्या कर ली।

Exit mobile version