करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं शक्ति कपूर, विलेन का किरदार करके छापा है अपार धन

एक्टर शक्ति कपूर लंबे समय से बॉलीवुड से जुड़े हुए हैं और उन्होंने अपने करियर में 700 से अधिक फिल्मों में काम किया है। शक्ति कपूर को फिल्मों में विलेन या साइड एक्टर के किरदार में ही देखा गया है और ये किरदार निभाकर उन्होंने करोड़ों रुपए कमाएं हैं। ये मुंबई में एक आलीशान जिंदगी जी रहे हैं और 69 साल की उम्र में भी फिल्मों में काम कर रहे हैं।

शक्ति कपूर का जन्म 3 सितंबर 1952 को दिल्ली में हुआ था और उनके पिता दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक दर्जी की दुकान चलाते थे। शक्ति कपूर का असल नाम सुनील सिकन्दरलाल कपूर हुआ करता था। लेकिन फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया।

उन्होंने 1977 में रिलीज हुई फिल्म ‘खेल खिलाड़ी’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हालांकि साल 1980 में शक्ति कपूर को बतौर अभिनेता पहचाना मिली। इस साल आई उनकी दो फ़िल्में क़ुरबानी और रॉकी ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। इन दोनों ही फिल्मों में उन्होंने मुख्य खलनायक की भूमिका अदा की थी और उनकी एक्टिंग को लोगों ने खासा पसंद किया था।

साल 1983 में शक्ति को जितेंद्र व श्रीदेवी स्टारर फिल्म हिम्मतवाला और सुभाष घई निर्देशित फिल्म हीरो मिली। इन फिल्मों में भी ये खलनायक के किरदार में नजर आएं। अगर ये कहा जाए की उस दौर में खलनायकी के किरदार के लिए निर्देशकों और निर्मातायों की पहली पसंद शक्ति कपूर हुआ करते थे। तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा।

विलेन के अलावा शक्ति कपूर ने कॉमेडी में भी हाथ आजमाया था। ‘राजा बाबू’, ‘बाप नंबरी बेटा दस नंबरी’, ‘अंदाज अपना-अपना’, ‘तोहफा’, ‘चालबाज’ फिल्म में शक्ति कपूर कॉमेडी करते हुए नजर आए थे। उनकी कॉमेडी को भी लोगों ने खुब पसंद किया। वहीं शक्ति कपूर बीते 44 सालों से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। उन्होंने 44 सालों में खूब नाम और पैसे कमाए हैं। अपनी मेहनत और टेलेंट के दम पर ही ये करोड़ों की संपत्ति के मालिक बनें हैं।

शक्ति कपूर की नेटवर्थ (Shakti kapoor net worth)

ये अपने बच्चों और पत्नी के साथ मुंबई में रहते हैं। यहां उनका एक आलीशान घर है और कई लग्जरी गाड़ियां हैं। शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर भी अब एक जानी मानी अभिनेत्री हैं। networthdekho.com के अनुसार शक्ति कपूर के पास लगभग 36.5 करोड़ रुपए की संपत्ति है। मुंबई में उनके कई सारे घर हैं। ये संपत्ति उन्होंने फिल्मों में काम करके कमाई है।

फिल्मों में हीरो न होने के बावजूद भी उन्होंने अच्छी खासी कमाई की है। वहीं आजकल ये टी.वी पर भी नजर आते हैं और रियलिटी शोज में जाकर अच्छे खासे पैसा कमाते हैं। इस समय ये कई ब्रांड का प्रमोशन भी कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

वहीं उनकी बेटी श्रद्धा भी काफी अमीर हैं और उनकी नेट वर्थ 102 करोड़ रूपए है। श्रद्धा कपूर एक फिल्म से 5 करोड़ से ज़्यादा रुपए चार्ज करती हैं। श्रद्धा हर महीने 60 लाख रुपए से ज़्यादा की कमाई कर लेती हैं। साल भर की बात करें तो उनकी आमदनी 10 करोड़ रूपए से अधिक है।  श्रद्धा के पास Audi Q7,  BMW 7 Series, Mercedes Benz GLE जैसे गाड़ियां भी हैं। इन सभी कारों की कुल  कीमत तीन करोड़ से अधिक है।