Site icon NamanBharat

कजिन की सगाई पार्टी में शनाया कपूर ने जमकर लगाए ठुमके, बेज कलर की साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। संजय कपूर ने अपनी बेटी शनाया कपूर को धर्मा प्रोडक्शंस के तहत बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार किया है। हाल ही में शनाया कपूर ने अपने कजिन ब्रदर की सगाई पार्टी में अपने शानदार डांस मूव्स से सभी का दिल चुरा लिया।

शनाया कपूर ने अपने कजिन ब्रदर की सगाई पार्टी में इतना शानदार डांस किया कि हर कोई उनके तारीफ करता हुआ नहीं थक रहा है। तो चलिए आपको दिखाते हैं इसका वीडियो।

शनाया ने डांस में डैडी संजय कपूर को दी कड़ी टक्कर

दरअसल, 17 दिसंबर 2022 को अभिनेत्री महीप कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से सगाई समारोह की कुछ झलकियां को पोस्ट किया है। इनमें से एक वीडियो में संजय कपूर ढोल की थाप पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, यह संजय कपूर की लाडली बेटी शनाया हैं, जिन्होंने अपने पापा को कड़ी टक्कर दी। शनाया कपूर ने अपने डांसिंग मूव्स से सभी को हैरत में डाल दिया। शनाया कपूर ने अपने डांसिंग शूज पहनकर जमकर ठुमके लगाए।

पार्टी में शनाया कपूर का लुक

वहीं अगर हम कजिन ब्रदर की सगाई पार्टी के लिए शनाया कपूर के लुक की बात करें, तो उन्होंने ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ सीक्वेंस बेज कलर की साड़ी पहनी हुई थी। शनाया कपूर ने भारी ज्वेलरी को छोड़ अपने लुक को खूबसूरत ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया था।

शनाया कपूर ने अपने मेकअप को मिनिमल रखते हुए अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ था। शनाया कपूर के डांस मूव्स ने साबित कर दिया कि सेलेब किड निश्चित रूप से सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

शनाया कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी रहती हैं एक्टिव

आपको बता दें कि संजय कपूर और महीप कपूर की लाडली बेटी शनाया कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती है, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। शनाया कपूर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर अपनी निजी जिंदगी की झलकियां शेयर करती रहती हैं। उनका इंस्टाग्राम हैंडल उनकी दोस्त सुहाना खान और अनन्या पांडे के साथ मनमोहक तस्वीरों से भरा पड़ा हुआ है। एक साथ पार्टी करने से लेकर अपने जीवन के हर खास पल का आनंद लेने तक तीनों अक्सर मस्ती करती हुई नजर आ जाती हैं।

आपको बता दें कि शनाया कपूर ने कुछ समय पहले ही ग्लैमर की दुनिया में अपने सफर की शुरुआत की है। शनाया कपूर ने अपनी चचेरी बहन जान्हवी कपूर की फिल्म “गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल” के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने फिल्म में सहायक निर्देशक के तौर पर कार्य किया था और फिल्म प्रोडक्शन में हाथ आजमाया था। शनाया कपूर ने नेटफ्लिक्स पर शो “फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स” में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी, जिसमें उनकी मां महीप कपूर थीं। बता दें कि शनाया कपूर अपने बॉलीवुड डेब्यु से पहले ही अपने आउटफिट चॉइस के लिए काफी लाइमलाइट बटोर रही हैं। ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न, शनाया किसी भी लुक में परफेक्ट दिखती हैं।

 

 

 

 

Exit mobile version