शनि-केतु की वजह से कुछ राशि के लोगों की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें, जानिए किनको रहना होगा सावधान

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती स्थिति की वजह से व्यक्ति के जीवन, परिवार, नौकरी, व्यापार पर भिन्न-भिन्न प्रकार से प्रभाव पड़ता है। यदि ग्रहों की स्थिति ठीक है तो हर क्षेत्र से शुभ नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने का कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती है। आपको बता दें कि चंद्रमा पर शनि और केतु की दृष्टि पड़ रही है, जिसकी वजह से कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं? आखिर किन राशि के लोगों को राहु और केतु के प्रभाव से संभल कर रहना होगा और किन राशियों का बेहतर समय रहेगा? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को धन से जुड़ी हुई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप दूसरे के कामों में दखलअंदाजी मत कीजिए अन्यथा विवाद हो सकता है। सामाजिक कामों में आपका ध्यान अधिक रहेगा। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर भी नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी से गुजर ना पड़ सकता है। आपको अपनी मेहनत का तुरंत फल नहीं मिल पाएगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातक शनि और राहु के प्रभाव से थोड़े स्वार्थी हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ आप बेहतर तालमेल बनाकर रखें, इससे आपको फायदा मिलेगा। अचानक लाभ के कुछ मौके हाथ लग सकते हैं, इसलिए आप इनका फायदा जरूर उठाएं। कमाई के लिहाज से समय अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। आप कहीं भी पैसा निवेश ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का समय काफी चिंताजनक रहने वाला है। शनि और केतु के प्रभाव से कोई दुर्घटना होने की संभावना बन रही है। आप वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें। किसी खास व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। कामकाज में बाधाएं उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आपके जरूरी कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। वित्तीय स्थिति कमजोर रहेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का समय अच्छा रहेगा। आपको सफलता के कई नए अवसर हाथ लग सकते हैं। मुश्किल परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने जरूरी काम समय पर पूरे कर सकते हैं। आप पूरे जोश में नजर आ रहे हैं। आपको करियर में आगे बढ़ने के कई मार्ग हासिल होंगे। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कई क्षेत्रों से आपको लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध की वजह से आपको लाभ मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। आर्थिक दृष्टि से समय लाभदायक रहने वाला है। आपको अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। कुछ जरूरी योजनाओं में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं परंतु आप अपनी मेहनत से सभी बाधाओं को दूर करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी लाभदायक यात्रा पर जाने के शुभ संकेत नजर आ रहे हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। कामकाज पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। वाहन के रखरखाव में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आर्थिक दृष्टि से समय सामान्य रहेगा। इस राशि के लोग अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का समय अति उत्तम रहेगा। आप अपनी सकारात्मक सोच से लगातार कार्य में आगे बढ़ेंगे। अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। रुके कामकाज निपट सकते हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो आपको इसका अच्छा लाभ मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहने वाला है। कार्यालय में कर्मचारियों पर आप दबाव बनाने की गलती मत कीजिए। धार्मिक कार्यों में अधिक रूचि रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर भी नियंत्रण रखें। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के कामकाज में रुकावट उत्पन्न होने की संभावना बन रही है, जिससे आप काफी हताश रहेंगे। आप बुरी संगति से दूर रहें अन्यथा मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है। कामकाज में सफलता हासिल करने के लिए आपको अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। किसी करीबी मित्र से कहासुनी हो सकती है। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आप अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का मन कामकाज में पूरा लगेगा। परिवार की खुशियों पर आप पूरा ध्यान देंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय लाभकारी सिद्ध होगा। आपकी वित्तीय योजनाएं सफल रहेंगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों के द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। अनुभवी लोगों से बातचीत हो सकती है, जिनका सहयोग आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी।