17 जनवरी को शनि कर रहे कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों के शुरु होंगे अच्छे दिन, “शश योग” से खूब बरसेगा पैसा

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, किसी भी ग्रह गोचर का सभी राशि के लोगों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। अगर किसी राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से शुभ फल मिलते हैं परंतु ग्रहों की स्थिति राशि में ठीक ना होने के कारण कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। वही ग्रह गोचर से कई शुभ और अशुभ योग का निर्माण भी होता है, जिसका सभी राशियों के लोगों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है।

बता दें कि 17 जनवरी को शनि अपनी ही स्वराशि कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं, जिसकी वजह से शश महापुरुष योग का निर्माण हो रहा है। बात दें ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्म फलदाता और न्याय का देवता बताया गया है। शनि देव हमेशा व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं। ऐसी स्थिति में शनि का गोचर भी कई राशियों के लोगों के लिए विशेष रूप से शुरू होने वाला है।

वही कई राशियों के लिए यह गोचर दुखदाई और मुश्किलों से भरा रहेगा। कुछ लोग इस दौरान अपना जीवन शानदार व्यतीत करेंगे, तो कुछ लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान पंचमहापुरुषों में से एक शश महापुरुष योग का निर्माण हो रहा है। आखिर इस दौरान किन राशि वाले लोगों को विशेष लाभ प्राप्त होगा? चलिए जानते हैं इसके बारे में…

वृषभ राशि

जिन लोगों की वृषभ राशि है, उनके लिए शनि गोचर से बन रहा शश महापुरुष योग बहुत ही लाभकारी सिद्ध होने वाला है। आपको बता दें कि इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। ऐसे में शनि और शुक्र के बीच मित्रता का भाव है। इसी वजह से वृषभ राशि वाले लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं। कार्यस्थल आदि में आपके काम की खूब तारीफ की जाएगी। इस दौरान विदेश यात्रा के भी योग बनते नजर आ रहे हैं। आपकी कई अधूरी इच्छाएं इस दौरान पूरी हो जाएंगी। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा।

तुला राशि

आपको बता दें कि शनि का यह गोचर ढाई साल बाद होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस राशि के लोगों के लिए भी यह योग बहुत ही शुभ फलदायी साबित होगा। यदि आपकी तरक्की में काफी लंबे समय से बाधाएं आ रही थी, तो इस दौरान दूर हो जाएंगी। वहीं, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को भी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। अगर इस राशि के लोग किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा। हर काम में सफलता मिलने वाली है। नौकरी और बिजनेस में भी खूब धन लाभ होने के प्रबल योग बने हुए हैं।

धनु राशि

धनु राशि वाले लोगों के लिए यह योग बहुत ही शुभ साबित होगा। बता दें कि शनि का शश महापुरुष योग इस राशि के तीसरे भाव में फलित है। इस दौरान इस राशि के लोगों के लिए ये समय बहुत ही फलदायक रहने वाला है। शनिदेव की इन राशि वालों पर अपार कृपा बरसेगी। शनिदेव की कृपा से इस राशि के लोगों के जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी और कष्टों से निजात मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस दौरान हर कोई आपके कामों की तारीफ करेगा।