Site icon NamanBharat

30 साल बाद शनि का कुंभ राशि में गोचर, बदल जाएगी इन राशि वालों की किस्मत, जानिए क्या होगा असर

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफल दाता कहा गया है। यह मनुष्य को कर्मों के अनुसार फल देते हैं। अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में अच्छे कार्य करता है और सही मार्ग पर चलकर अपना जीवन व्यतीत करता है, तो उसके ऊपर शनिदेव की कृपा दृष्टि सदैव बनी रहती है लेकिन जो लोग हमेशा बुरे कामों में रहते हैं, उन्हें शनि देव के प्रकोप का सामना करना पड़ता है। वैदिक ज्योतिष में शनि को दंडाधिकारी कहा गया है।

ऐसा कहा जाता है कि जिस व्यक्ति के ऊपर शनि की टेढ़ी नजर होती है, तो उसका जीवन तबाह हो सकती है। वहीं शनिदेव की कृपा से व्यक्ति अपना जीवन हंसी खुशी व्यतीत करता है। जीवन की सारी परेशानियां कम हो जाती हैं। आपको बता दें कि साल 2023 की शुरुआत में ही शनि राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।

17 जनवरी 2023 को न्याय के देवता शनि राशि बदलकर अपनी ही राशि कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। 30 साल बाद शनि का कुंभ राशि में प्रवेश कुछ लोगों की किस्मत चमका देगा। यह परिवर्तन सभी 12 राशियों पर असर डालेगा। लेकिन कुछ राशि वालों के लिए यह सुनहरे दिनों की शुरुआत करेगा। आखिर किन राशि वालों के लिए शनि गोचर शुभ फल देगा, चलिए जानते हैं इसके बारे में…

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों के लिए साल 2023 की शुरुआत में हो रहा शनि का राशि परिवर्तन तगड़ा लाभ दिलाएगा। इस राशि वाले लोगों की आमदनी बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति से बड़ा लाभ होने की संभावना है। व्यापार के लिए अब तक जो योजनाएं बनाई थी, उन पर काम करने के लिए यह समय बहुत ही अच्छा शुरू होने वाला है। कामकाज में बदलाव इस राशि वाले लोगों को सफलता दिलाएगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए शनि का गोचर बहुत शुभ साबित होगा। कामों में आ रही सारी बाधाएं दूर होंगी और कार्यों में सफलता मिलेगी। करियर में बड़ी उन्नति होने के योग बने हुए हैं। ऊंचा पद और ढेर सारा पैसा प्राप्त हो सकता है। इनकम बढ़ेगी। व्यापारियों के लिए भी यह समय बहुत ही अच्छा साबित होगा। नए प्रेम संबंध की शुरुआत हो सकती है। अविवाहितों का विवाह हो सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए शनि गोचर शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस राशि वाले लोगों के ऊपर से ढैय्या का प्रभाव हट जाएगा। ढाई साल बाद मिली इस राहत से मिथुन राशि वाले लोगों को बहुत शुभ फल मिलेगा। इनके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। करियर में लाभ होगा। पैतृक संपत्ति से फायदा होने के योग बने हुए हैं।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों को शनि का गोचर होने से शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही उनकी तरक्की के मार्ग खुलते हुए नजर आ रहे हैं। कामकाज में सफलता प्राप्त होने लगेगी। आमदनी बढ़ेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अविवाहित लोगों के विवाह होने के योग बने हुए हैं।

धनु राशि

धनु राशि वाले लोगों को शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा मिल जाएगा। इसके साथ ही लंबे समय बाद उन्हें बड़ी राहत महसूस होगी। जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। धन हानि से भी राहत मिलेगी। आमदनी के साधन बढ़ेंगे। सेहत बेहतर होगी। किस्मत का पूरा साथ प्राप्त होगा।

 

 

 

 

 

Exit mobile version