29 सितंबर शनि बदलेंगे अपनी चाल, जानिए किन राशि वालों की किस्मत लेगी करवट, कौन रहेगा भाग्यशाली

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह समय-समय पर अपनी चाल बदलते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। कभी भी ग्रह किसी व्यक्ति के लिए शुभ-अशुभ नहीं रहता है बल्कि ग्रहों का प्रभाव शुभ-अशुभ रहता है। आपको बता दें कि 29 सितंबर 2020 को शनि ग्रह वक्री से मार्गी हो रहे हैं जिसकी वजह से सभी राशियों पर नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आखिर यह परिवर्तन किन राशियों के लोगों की किस्मत बदल सकता है और किनको परेशानी हो सकती है? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के लिए शनि का परिवर्तन शुभ साबित होगा। आपके लटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। कामकाज में आपको उम्मीद से अधिक फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। नई-नई चीजें जानने की इच्छा बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय शानदार रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के लिए शनि का मार्गी होना धन वृद्धि के संकेत दे रहा है। आपका फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। यह परिवर्तन आपके जीवन की बहुत सी परेशानियों को दूर करेगा। आप अपने दांपत्य जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के जीवन में प्यार की बहार आएगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए शनि ग्रह का परिवर्तन भाग्यशाली साबित होगा। आपको अपनी किस्मत के सहारे कामकाज में भारी मुनाफा मिल सकता है। घरेलू परेशानियों का समाधान होगा। कार्य क्षेत्र में आपको बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। बड़े अधिकारी आपसे काफी खुश रहेंगे। धन संबंधित कार्यों में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापार में विस्तार होने की संभावना बन रही है। आप अपनी योजनाओं को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के लिए शनि का परिवर्तन थोड़ा कठिन रह सकता है। आपके शत्रुओं में वृद्धि होगी। आपको व्यापार में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएँ। यदि आप कहीं पूंजी निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें, यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के लिए शनि का मार्गी होना अच्छा साबित होगा। जीवन साथी के साथ आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन में आपको कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। कर्म क्षेत्र में आप लगातार सफलता हासिल करेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा। लाभ प्राप्ति के नए साधन भी आप तलाश कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के लिए शनि का मार्गी होना सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। निजी परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। नौकरी और व्यवसाय में आपको उन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों के लिए यह परिवर्तन मिलाजुला साबित होगा। कार्य क्षेत्र में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, परंतु इसका भविष्य में अच्छा नतीजा मिलेगा। बड़े अधिकारी आपसे थोड़ी नाराज नजर आएंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। संतान की तरफ से चिंता कम हो सकती है। आप किसी नए कार्य में अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश करेंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण मामले में आपके द्वारा दी गई सलाह फायदेमंद साबित होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए शनि का मार्गी होना धन प्राप्ति के नए रास्ते खोल सकता है। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपका कोई अधूरा कार्य पूरा होगा, जिससे आपका मन काफी खुश रहने वाला है। परिवार की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। आमदनी के अच्छे स्रोत हासिल होंगे। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के लिए शनि का मार्गी होना परेशानी लेकर आ रहा है। धन संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों का संतुलन बना कर रखें। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आत्मविश्वास का स्तर कमजोर रहेगा। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। किसी पुरानी चिंता की वजह से आप काफी बेचैन रहेंगें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के लिए शनि ग्रह का मार्गी होना शुभ साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। सफलता के कई मार्ग हासिल होंगे। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। आप कहीं पूंजी निवेश करने का सोच-विचार करेंगे, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने विरोधियों पर भारी रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है, साथ ही वेतन में वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। आपका भाग्य प्रबल रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए शनि ग्रह का मार्गी होना लाभदायक सिद्ध हो सकता है। आपको अपने व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में मन मुताबिक सभी कार्य पूरे होंगे। लव लाइफ में रिश्ते मधुर रहेंगे। आपको किसी यात्रा से लाभ मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। आपके सोचे हुए कार्य सफल रहेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों के लिए शनि का मार्गी होना कामकाज में परेशानियां खड़ी कर सकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह सकता है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। आप कोई भी जोखिम अपने हाथ में मत लीजिए अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में आपको मिलाजुला फल मिलेगा। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। भाई-बहनों के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। कुल मिलाकर आपको विपरीत परिस्थितियों में काफी धैर्य और संयम बरतना होगा।