30 साल बाद शनि देव मकर राशि में हैं वक्री, इन 3 राशियों का खुलेगा भाग्य, मिलेगा खूब लाभ और तरक्की

ज्योतिष के जानकारों का ऐसा बताना है कि हर ग्रह के राशि परिवर्तन का समय तय होता है। एक निश्चित समय पर ग्रह अपनी राशि बदलते रहते हैं। ग्रह गोचर के अलावा ग्रहों की चाल में भी बदलाव होते रहते हैं, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। अगर कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है, तो राशि में जैसी ग्रहों की स्थिति होगी उसी के अनुसार शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होती है। वहीं शनि ग्रह का गोचर और उनकी चाल में बदलाव इंसान के जीवन पर काफी ज्यादा प्रभाव डालता है।

वर्तमान समय में शनि अपनी ही राशि मकर में वक्री हैं। ऐसा 30 साल बाद है, जब शनि मकर राशि में वक्री हैं। 23 अक्टूबर तक शनि मकर राशि में ही वक्री रहने वाले हैं और इसके बाद मार्गी हो जाएंगे। तब तक ऐसी 3 राशि वाले लोग हैं, जिन्हें खूब लाभ और तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह राशियां कौन सी हैं।

जानिए वक्री शनि का किन राशियों पर रहेगा शुभ असर

मेष राशि

शनिदेव का मकर राशि में वक्री होना मेष राशि वाले लोगों के लिए बहुत शुभ साबित होगा। इस राशि वाले लोगों को नौकरी और बिजनेस में खूब लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। इस समय अवधि के दौरान उन्हें तरक्की मिलेगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि मिलने की भी प्रबल संभावना बनी हुई है। वहीं जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उनकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। व्यापार में निवेश के लिए यह समय बहुत अच्छा साबित होगा। धन लाभ प्राप्ति के योग बने हुए हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु राशि

धनु राशि वाले लोगों को शनि देव के अक्टूबर तक वक्री रहने के दौरान खूब लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। आपको बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। अप्रत्याशित पैसा मिलने के योग बने हुए हैं, जिससे आपका मन बेहद प्रसन्न होगा। निवेश, सट्टा, लॉटरी से भी लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है, तो वह इस समय के दौरान आपको मिल सकता है। राजनेताओं को बड़ा पद मिलने की संभावना है। व्यापार में मीठा बोलकर आप खूब लाभ कमाने में सफल रहेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी, जिससे आप अच्छा फायदा कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है।

मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों को वक्री शनि खूब धन लाभ देगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के प्रबल योग बने हुए हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। नए नए स्रोतों से आय होगी। आपके नए संपर्क बन सकते हैं जो बिजनेस और नौकरी में लाभ दिलाएंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। आपको इस समय के दौरान कोई ऐसी सुनहरी सफलता मिलने की संभावना है, जो आपको खुश कर देगी। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो यह समय बहुत अच्छा रहेगा, आपको इसका अच्छा फायदा मिलेगा।