Site icon NamanBharat

शनिदेव के वक्री होने से बनेंगे 2 राजयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, हाथ लगेगा कुबेर का खजाना

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रह अपनी राशि समय-समय पर बदलते रहते हैं। ग्रहों की चाल के हिसाब से ही मनुष्य के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। शनि ग्रह को काफी महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। शनि देव न्याय के देवता हैं, क्योंकि यह मनुष्य के कर्मों के आधार पर ही फल देते हैं। अगर शनि की चाल में बदलाव होता है, तो इसका दुनिया और मानव जीवन पर खासा असर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव 17 जून को वक्री होने वाले हैं यानी कि वह अब उल्टी चाल चलेंगे। वह इस अवस्था में 17 अक्टूबर तक रहने वाले हैं।

शनि के वक्री होते ही दो राजयोग का निर्माण होगा। पहला राजयोग 11 सितंबर को बनेगा। उस दिन शनि, गुरू और राहु एक ही राशि में मौजूद होंगे और उनकी युति बनेगी।वहीं, दूसरा राजयोग 26 सितंबर 2023 को बनेगा। उस दिन मंगल, शनि और राहु की युति बनेगी। ऐसे में 4 राशि वालों को इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। ऐसे में करीब 4 महीने तक इन राशि वालों को अपने जीवन में शुभ फल मिलेंगे।

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना शुभ समाचार लेकर आने वाला है। इस राशि वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना नजर आ रही है। वहीं बिजनेस करने वाले लोग नए सौदे हासिल करेंगे। जो लोग अपनी वर्तमान नौकरी को बदलने का सोच विचार कर रहे हैं, उनको दूसरी कंपनी से ऑफर लेटर मिल सकता है। घर परिवार से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए शनि का वक्री होना बहुत ही शुभ साबित होगा। शनि के वक्री होने से बनने वाले दो सुपर राजयोग इस राशि के लोगों के लिए आमदनी के नए स्रोत खोलेगा। इस राशि के लोग अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। परिवार के लोगों का अच्छा साथ मिलेगा। आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए शनि का वक्री होना बहुत ही शुभ रहने वाला है। नौकरी और कारोबार में नए अवसर प्राप्त होने के प्रबल योग हैं। अचानक कहीं से धन मिल सकता है। पैतृक संपत्ति हासिल हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुख-शांति पूर्वक रहेगा। इस समय के दौरान आप अगर कोई नया काम शुरू करते हैं, तो उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। दोस्तों के साथ किसी नए काम की योजना पर चर्चा हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों को शनि के वक्री होने से किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। मकान और नई दुकान खरीदने के योग बन रहे हैं। जो लोग नौकरी करते हैं, उनको इंक्रीमेंट के साथ प्रमोशन मिलने के भी योग हैं। कारोबारी अपने बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय बहुत ही अच्छा साबित होगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप अपने हर काम को मन मुताबिक पूरे करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

 

 

 

Exit mobile version