गुजरे जमाने की इन अभिनेत्रियों ने बिकनी पहनकर ढाया था कहर, बोल्ड लुक के हुए थे खूब चर्चे

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं। जिनकी खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने हैं। वैसे देखा जाए तो बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां कुछ ना कुछ नया ट्रेंड बन ही जाता है। वर्तमान समय में बॉलीवुड बहुत मॉडर्न माना गया है क्योंकि अब अभिनेत्रियां पर्दे पर खुलकर बोल्ड अवतार में नजर आती हैं। वैसे देखा जाए तो बड़े पर्दे पर बोल्ड अंदाज में नजर आना या बिकिनी पहनना यह कोई नई बात नहीं है।

अगर हम गुजरे जमाने की अभिनेत्रियों की बात करें तो 70-80 के दशक में बहुत सी अभिनेत्रियां ऐसी भी थीं जिन्होंने पर्दे पर बिकनी पहनी थी, जिसके चलते उन्होंने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं। इन अभिनेत्रियों ने पर्दे पर बिकनी पहनकर हंगामा मचा दिया था। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से गुजरे जमाने की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्होंने पर्दे पर बिकनी पहनकर कहर ढाया था।

शर्मिला टैगोर

गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा शर्मिला टैगोर को भला कौन नहीं जानता। शर्मिला टैगोर ने हिंदी फिल्मों में जो मुकाम हासिल किया है वह कम लोगों को ही नसीब हो पाता है। उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती से इंडस्ट्री पर राज किया है। यह हिंदी फिल्मों की बेहतरीन अभिनेत्री मानी जाती हैं। आपको बता दें कि गुजरे जमाने की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री शर्मिला टैगोर पर्दे पर बिकिनी पहनकर नजर आ चुकी हैं। शर्मिला टैगोर ने एक बार नहीं बल्कि कई बार बिकनी सीन और फोटोशूट करवाया है। फिल्म एन ईवनिंग इन पेरिस में शर्मिला टैगोर के बिकनी सींस ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं।

जीनत अमान

बॉलीवुड की हसीन अभिनेत्रियों में से एक जीनत अमान ने पर्दे पर अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग से खूब धमाल मचाया था। जीनत अमान को बॉलीवुड की बिंदास और बोल्ड अदाकारा के रूप में माना जाता था। जीनत अमान को अपनी बोल्डनेस के चलते ही इंडस्ट्री में एक अलग पहचान मिली थी। उन्होंने एक दो नहीं बल्कि कई फिल्मों में बिकनी पहनकर सीन दिए थे। अभिनेत्री जीनत अमान भी उस दौर में बिकिनी सूट से हंगामा मचा चुकी हैं।

वैजयंती माला

गुजरे जमाने की मशहूर और खूबसूरत अदाकारा वैजयंती माला राज कपूर की फिल्म “संगम” में पहली बार बोल्ड अंदाज में नजर आई थीं। अभिनेत्री ने पहली बार इस फिल्म में बिकनी पहनी थी। पानी के अंदर का यह सीन काफी मशहूर हुआ था।

हेलेन

हेलेन अपने डांस मूव्स और बोल्ड अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं। 70 के दशक में बॉलीवुड के कई फिल्मों में हेलन के गाने होते थे। इन आइटम सोंग्स में हेलन का जबरदस्त बोल्ड अवतार देखने को मिलता था। आपको बता दें कि हेलन भी बिकनी फोटोशूट करवा चुकी हैं। उस समय के दौरान हेलन की बोल्डनेस की खूब चर्चा हुआ करती थीं।

मंदाकिनी

फिल्म “राम तेरी गंगा मैली” से बतौर लीड एक्ट्रेस बॉलीवुड में एंट्री करने वाली अभिनेत्री मंदाकिनी को लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं। मंदाकिनी ने बॉलीवुड के सबसे बड़े निर्देशक राजकपूर के साथ फिल्म “राम तेरी गंगा मैली” की थी। इस फिल्म से मंदाकिनी ने बहुत सफलता हासिल की। इस फिल्म में मंदाकिनी ने जबरदस्त बोल्ड सीन दिए थे। खास तौर पर झरने वाला सीन में मंदाकिनी केवल सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई नजर आई थीं। यह सीन आज भी लोगों को अच्छी तरह याद है। आज भी बॉलीवुड के सबसे बोल्ड दृश्यों में यह सीन गिना जाता है। अभिनेत्री मंदाकिनी की बिकिनी तस्वीरें काफी चर्चा में रही थीं।