सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल बनीं दुल्हन, कभी शर्माती तो कभी डांस करती आईं नजर, देखें Video

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन पिछले साल हुआ था। सिद्धार्थ शुक्ला महज 40 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह कर चले गए। अचानक से ही सिद्धार्थ शुक्ला की मृत्यु से ना सिर्फ उनके करीबी और चाहने वाले परेशान हुए बल्कि पूरी इंडस्ट्री हैरान रह गई।

वहीं सिद्धार्थ शुक्ला की सबसे अच्छी दोस्त शहनाज गिल तो पूरी तरह से टूट गई थीं। सिद्धार्थ शुक्ला के चले जाने की वजह से शहनाज गिल काफी सदमे में आ गई थीं। लेकिन अब समय के साथ-साथ धीरे-धीरे शहनाज गिल नॉर्मल जिंदगी में वापस लौट रही हैं।

आपको बता दें कि शहनाज गिल इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कभी वह अपनी तस्वीरों से इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं, तो कभी उनके वीडियोस फैंस शेयर और रीशेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इसी बीच शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह दुल्हन की तरह सजी-धजी दिखाई दे रही हैं।

दुल्हन के लिबास में नजर आईं शहनाज गिल

शहनाज गिल का जो वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें उन्हें दुल्हन के लिबास में देखा जा सकता है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि शहनाज गिल दुल्हन बनकर कितनी ज्यादा खुश लग रही हैं। माथे पर बिंदी, खूबसूरत लाल जोड़े में शहनाज गिल बहुत सुंदर लग रही हैं। दुल्हन के लिबास में शहनाज गिल की खूबसूरती और भी निखर कर सामने आ रही थी। उनके इस रूप को जिसने भी देखा वह बस देखता ही रह गया।

बता दें कि शहनाज गिल ने यह रूप अपने रैंप वॉक के लिए लिया था। हाल ही में हो रहे टाइम्स फैशन वीक में शहनाज गिल ने भी हिस्सा लिया था। इस शो में वह फैशन डिजाइनर सामंत चौहान के कलेक्शन की शो स्टॉपर बनी थीं। शहनाज गिल ने अपने इस वॉक का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है।

वीडियो हो रहा वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज गिल दुल्हन बनकर कितनी ज्यादा खुश नजर आ रही हैं। जब शहनाज गिल दुल्हन बनकर स्टेज पर आईं तो पहले वह लहंगा पहनकर झूमती दिखीं और फिर वह थोड़ा शर्माती नजर आईं। इसके बाद वह डिजाइनर के साथ री-एंट्री करती हैं, तब उनका रूप काफी अलग देखने को मिलता है। शहनाज गिल लाल जोड़े में नाचती हुई नजर आती हैं। वह डिज़ाइनर के हाथ को चूमती हैं। स्टेज पर शहनाज गिल का अलग अंदाज देखकर फैंस भी अपना दिल हार बैठे हैं।

शहनाज गिल के इस वीडियो पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि ‘लाल लहंगे में आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं शहनाज।” वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा “सबसे खूबसूरत पंजाबी दुल्हन।” इसी प्रकार से लगातार इस वीडियो पर फैंस कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

शहनाज गिल का वर्क फ्रंट

अगर हम शहनाज गिल के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह बहुत ही जल्द सलमान खान के साथ फिल्म “कभी ईद कभी दिवाली” में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में शहनाज गिल के साथ आयुष शर्मा भी दिखाई देंगे। इसके अलावा फिल्म में पूजा हेगड़े भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी।