शहनाज गिल ने परिवार के साथ ऐसे मनाया अपना जन्मदिन, केक काटते हुए फ्रेंड से बोलीं “मैं विश नहीं मांगती”- Video

“बिग बॉस 13″ के घर से फेमस होने वाली सिंगर-एक्ट्रेस शहनाज गिल आज इंडस्ट्री में अपनी अच्छी पहचान बना चुकी हैं। फैंस भी उन पर बेशुमार प्यार लुटाते रहते हैं। ‘पंजाब की कैटरीना कैफ” कही जाने वाली शहनाज गिल की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है और इनके फैंस हमेशा ही उनके जीवन के बारे में जानने के लिए उत्साह रहते हैं। वहीं शहनाज गिल भी अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए हमेशा जुड़ी रहती हैं और आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर कर अपने फैंस को खुश करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं।

इसी बीच अभिनेत्री शहनाज गिल के चाहनेवालों को अपनी चहेती स्टार पर प्यार लुटाने का एक एक और बहाना मिल गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज शहनाज गिल अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने अपने इस खास दिन पर फैंस के लिए एक स्पेशल वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में शहनाज गिल अपनी टीम, फैमिली और दोस्तों के साथ एक होटल के सुइट में केक काटते हुए नजर आ रही हैं। इस मिड नाइट सेलिब्रेशन में शहनाज गिल के साथ अभिनेता वरुण शर्मा भी दिखाई दे रहे हैं।

शहनाज गिल ने ऐसे मनाया अपना जन्मदिन

आपको बता दें कि शहनाज गिल आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन को बहुत प्यारे से अंदाज में मनाते हुए एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री शहनाज गिल अपने करीबी के बीच घिरी नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्हें केक काटते हुए भी देखा जा सकता है। वीडियो में शहनाज गिल प्रिंटेड सलवार-कुर्ते में हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत और खुश दिखाई दे रही हैं।

वही इस दौरान जब वहां पर मौजूद लोग हैप्पी बर्थडे टू यू शहनाज गाते हैं, तो शहनाज गिल इस पर डांस भी करती हुई नजर आती हैं। इसके बाद शहनाज गिल को केक काटते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देख सकते हैं कि सबसे पहले शहनाज गिल अपने भाई शहबाज को केक खिलाने के बहाने उनके मुंह पर केक लगाकर मस्ती करती हैं। वीडियो में शहनाज गिल की एक फ्रेंड जब उन्हें विश मांगने के लिए कहती हैं तो वह कहती हैं कि मैं विश नहीं मांगती। इस वीडियो में वरुण शर्मा को भी देखा जा सकता है।

शहनाज गिल ने बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो किया शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

शहनाज गिल के द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री का चुलबुलापन भी साफ झलक रहा है। शहनाज गिल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है “एक साल और बड़ी… हैप्पी बर्थडे टू मी!” इसके साथ ही उन्होंने ब्लैसेड और ग्रेटिट्यूड हैशटैश का इस्तेमाल किया है। इस वीडियो के आने के बाद शहनाज गिल के फैंस भी कमेंट सेक्शन में विश कर रहे हैं। पोस्ट पर जन्मदिन की बधाईयों की कतार लग गई है।

इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी शहनाज गिल

आपको बता दें कि शहनाज गिल ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री से की थी। वहीं अब शहनाज गिल बहुत ही जल्द सलमान खान के साथ फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। जो इस साल 21 अप्रैल 2023 यानी की ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शहनाज गिल, साजिद खान की फिल्म “100%” में भी नजर आने वाली हैं।