सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद फिर हुआ शहनाज गिल को प्यार, जानिए कौन है ये मिस्ट्री मैन?

“बिग बॉस 13” के बाद से ही शहनाज गिल लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। रियलिटी शो में आकर शहनाज गिल ने अपनी पर्सनैलिटी से सभी का दिल जीत लिया था। तभी से ही अभिनेत्री शहनाज गिल अपने मस्तमौला और बेबाक अंदाज से चर्चा का विषय बनी रहती हैं और फैंस उन्हें पसंद भी करते हैं। पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल फैंस की चहेती बन चुकी हैं।

इसी बीच अभिनेत्री की लव लाइफ को लेकर एक खुशखबरी निकल कर सामने आ रही है। दरअसल ऐसा सुनने में आ रहा है कि शहनाज गिल की लाइफ में कोई स्पेशल शख्स आ चुका है। अभिनेत्री के फैंस के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद शहनाज गिल काफी अकेली पड़ गई थीं।

ऐसे में शहनाज गिल की जिंदगी में इस नए प्यार की खबर फैंस के लिए खुशी की बात होगी। यह खबर सुनने में आ रही है कि शहनाज गिल को फिर से प्यार हो गया है। अब ये लकी शख्स कौन है? चलिए आपको बताते हैं।

शहनाज गिल का किस पर आया दिल?

अभिनेत्री शहनाज गिल ने अपनी चुलबुली हरकतों से फैंस के दिलों में अपने लिए खास जगह बना ली है। शहनाज गिल का कोई भी फोटो और वीडियो इंटरनेट पर सनसनी की तरह फैल जाता है। ऐसा बताया जा रहा है कि शहनाज गिल को फिर से प्यार मिल गया है? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो शहनाज गिल टीवी के पॉपुलर होस्ट और डांसर राघव जुयाल को डेट कर रही हैं। जी हां, ऐसा बताया जा रहा है कि राघव जुयाल के साथ शहनाज गिल की कुछ तो खिचड़ी पक रही है।

दरअसल, शहनाज गिल और राघव जुयाल फिल्म भाईजान का हिस्सा हैं। दोनों सलमान खान की फिल्म में काम कर रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि सेट पर दोनों के बीच काफी अच्छी पट रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शहनाज गिल और राघव जुयाल के बीच का रिश्ता दोस्ती से भी बढ़कर हो चुका है। इन दोनों को ही एक दूसरे की कंपनी बहुत पसंद आती है। राघव और शहनाज अक्सर साथ में ही नजर आते हैं।

दोनों साथ गए थे ट्रिप पर

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, राघव जुयाल और शहनाज गिल एक साथ ऋषिकेश के ट्रिप पर गए थे। इसके अलावा दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर भी एक साथ देखा जा चुका है। वैसे अभी तक अफेयर की इन खबरों पर शहनाज गिल की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है और ना ही राघव का कोई रिएक्शन आया है। आखिर दोनों के अफेयर की इन खबरों में कितनी सच्चाई है? इसका पता तो बहुत ही जल्द लग जाएगा।

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से टूट गई थीं शहनाज गिल

आपको बता दें कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। बिग बॉस 13 शो में शहनाज की दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ दोस्ती को काफी पसंद किया गया था। शो खत्म होने के बाद भी यह दोनों दोस्त रहे थे। दोनों की दोस्ती के बीच उनके अफेयर के किस्से भी सुनने को मिलते रहते थे। शहनाज गिल ने तो खुलेआम सिद्धार्थ शुक्ला के लिए अपने प्यार का इजहार कर दिया लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला ने हमेशा शहनाज को अपनी अच्छी दोस्त बताया था।

वहीं सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज पूरी तरह से टूट गई थीं। इस सदमे से बाहर निकलने में शहनाज गिल को काफी वक्त लगा। शहनाज गिल ने खुद को जैसे-तैसे संभाला और अपनी लाइफ में मूव ऑन किया। शहनाज गिल ने अध्यात्म का रास्ता चुना। वह सिद्धार्थ की तरह ब्रह्मकुमारी समाज से जुड़ीं और उनकी आईडियोलॉजी को फॉलो किया। सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के गम से उबरने में इससे शहनाज गिल को काफी मदद मिली।

शहनाज गिल का वर्क फ्रंट

अगर हम शहनाज गिल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इस पर काफी ध्यान दे रही हैं। शहनाज गिल पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू के बाद बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। फिल्म भाईजान से शहनाज गिल बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं। शहनाज गिल को यह मौका सलमान खान की वजह से प्राप्त हुआ है। वहीं फैंस भी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।