Site icon NamanBharat

शहनाज गिल से लिपटकर रोने लगी फैन, घुटने पर बैठकर पहनाया अपना कड़ा, फिर जो हुआ… देखें Video

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। शहनाज गिल लगातार लोगों का दिल जीत रही हैं। वह आए दिन किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों का विषय बनी रहती हैं। शहनाज गिल की “बिग बॉस 13” के बाद से काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग हैं। फैंस अक्सर उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं।

वहीं सोशल मीडिया पर शहनाज गिल की तस्वीरें और वीडियो अक्सर छाई रहती हैं। अभिनेत्री अपनी मासूमियत से लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। अपने चाहने वालों के अलावा शहनाज गिल आए दिन फोटोग्राफर और सोशल मीडिया पर भी सबकी चहेती बनती जा रही हैं। शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी हो गई है कि वह जहां भी जाती हैं फोटोग्राफर अपना कैमरा लेकर उनके पीछे-पीछे पहुंच जाते हैं।

वहीं इन दिनों पंजाब की कैटरीना कैफ कही जाने वाली अभिनेत्री शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अपनी एक महिला फैन के साथ देखा जा सकता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं।

शहनाज गिल से लिपटकर रोने लगी फीमेल फैन

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं शहनाज गिल का मस्ती भरा अंदाज उनके लाखों चाहने वालों को काफी पसंद आता है और वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने चाहने वालों के लिए अपनी कोई ना कोई तस्वीर या वीडियो पोस्ट करती रहती है। लेकिन इन दिनों शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में एक फीमेल फैन को शहनाज गिल से लिपटकर रोते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही एक महिला फैन अपनी पसंदीदा स्टार को देखती है तो वह बहुत भावुक हो जाती है और वह उनसे लिपटकर रोने लगती है। जैसे ही शहनाज गिल अपनी फैन को ऐसे भावुक होता हुआ देखती हैं तो वह खुद भी इमोशनल हो जाती हैं।

पहनाया अपना कड़ा

इस वायरल वीडियो में आगे देख सकते हैं कि महिला फैन अपने घुटनों के बल बैठ जाती है और इससे शहनाज गिल को थोड़ी शर्मिंदगी भी हुई। फैन उन्हें कड़ा गिफ्ट देना चाहती थी और वह उन्हें वो खुद पहनाना चाहती थी। शहनाज गिल ने अपने फैन से अनुरोध किया कि उठो और अपनी भावनाओं को कंट्रोल करो, क्योंकि वह रुक ही नहीं रही थी। लेकिन फिर भी फैन शहनाज गिल को मनाती रही।

एक महिला (शायद एक गार्ड) लड़की को धक्का देने के लिए आगे आई। लेकिन शहनाज गिल ने उन्हें पीछे हटने के लिए कहा और वह इससे खुश नहीं थी। आखिर में शहनाज गिल ने गिफ्ट लिया और फैन को फिर से कसकर गले लगा लिया। शहनाज गिल का यह अंदाज देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता हुआ नहीं थक रहा है और उन्हें डाउन टू अर्थ स्टार बता रहा है। शहनाज गिल के प्यार भरे अंदाज के लिए उनकी खूब तारीफ हो रही है।

बताते चलें कि यह पहली बार नहीं है, जब शहनाज गिल को यूं प्यार से अपने फैंस से मिलते हुए देखा गया हो, इससे पहले भी उनके ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिनमें शहनाज गिल अपने फैंस से प्यार से मिलते हुए नजर आई थीं।

 

 

 

 

Exit mobile version