भारती सिंह के लाडले संग जमकर खेलती दिखीं शहनाज गिल, Video देख फैंस बोले- एक फ्रेम में दो Cuties

पंजाब की कैटरीना कैफ कहीं जाने वाली एक्ट्रेस व सिंगर शहनाज गिल किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। “बिग बॉस 13” से शहनाज गिल लाइमलाइट में आई थीं, जिसके बाद से ही लगातार वह किसी न किसी वजह से खबरों और चर्चाओं का विषय बनी रहती हैं। शहनाज गिल ने पिछले कुछ सालों में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। मौजूदा समय में शहनाज गिल के चाहने वालों की संख्या लाखों में है। शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, जिसके जरिए वह अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।

शहनाज गिल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई ना कोई तस्वीर और अपनी वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसे फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। शहनाज गिल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई भी पोस्ट शेयर करती हैं, तो वह देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। कभी उनकी खूबसूरत तस्वीरें तो कभी उनका सिंगिंग वीडियो इंस्टाग्राम फैंस के बीच चर्चा का विषय बना रहता है। हाल ही में शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कॉमेडियन भारती सिंह के बेटे गोला के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं। शहनाज गिल उनके साथ जमकर मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं।

भारती सिंह के बेटे संग खेलती नजर आईं शहनाज गिल

दरअसल, शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कॉमेडियन भारती सिंह के बेटे गोला उर्फ लक्ष्य के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती सिंह का बेटा बिस्तर पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। लक्ष्य ने ब्लू-व्हाइट ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें बहुत क्यूट लग रहे हैं। इस वीडियो में शहनाज गिल का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। शहनाज गिल, गोला के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं और उसके साथ जमकर खेलती हुई दिखाई दे रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

शहनाज गिल के द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए शहनाज गिल ने भारती को गोला से मिलवाने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कैप्शन में यह लिखा कि “मेरा नोना मेरा गोलू मेरा हीरा। गोले से मिलवाने के लिए थैंक्यू भारती।”

फैंस के द्वारा शहनाज गिल का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। लोग उन्हें क्यूटीज बताकर वीडियो पर जमकर लाइक्स और कमेंट कर अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

शहनाज गिल का वर्क फ्रंट

वहीं अगर हम शहनाज गिल के वर्क फ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल हाल ही में अपना चैट शो “देसी वाइब्स विद शहनाज गिल” में नजर आ रही हैं। इसके पहले गेस्ट राजकुमार राव थे। शहनाज गिल बहुत ही जल्द फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में रहेंगे। यह फिल्म साल 2023 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसके अलावा भी शहनाज गिल के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं।

फिलहाल, शहनाज गिल का यह वीडियो हमें तो बहुत पसंद आया। आपको यह वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।