चारपाई पर बैठ चाय की चुस्कियां लेती दिखीं शहनाज गिल, बोलीं- चाय पी लो फ्रेंड्स, देसी लुक देख क्रेजी हुए फैंस

मशहूर अभिनेत्री शहनाज गिल किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। पंजाब की कैटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज गिल किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं। शहनाज गिल पूरे देश भर में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो चुकी हैं। अपने देसी अंदाज और सिंपल लुक से शहनाज गिल हमेशा ही अपने फैंस का दिल जीतने में सफल रहती हैं। इन दिनों शहनाज गिल अपने चैट शो “देसी वाइब्स विद शहनाज गिल” को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस शो में टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड के कई सितारे आते हैं और अपने दिल की बात शहनाज गिल से कहते हैं।

शहनाज गिल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग बहुत जबरदस्त है। फैंस शहनाज गिल की पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। एक्ट्रेस जो भी पोस्ट शेयर करती हैं, वह देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो जाती हैं। हाल ही में शहनाज गिल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से दो तस्वीरों को साझा किया है, जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे यही है असली देसी गर्ल। शहनाज गिल की यह तस्वीरें सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं।

चारपाई पर बैठी नजर आईं शहनाज गिल

शहनाज गिल ने अपनी जो लेटेस्ट तस्वीरों को साझा किया है, उसमें देखा जा सकता है कि वह चारपाई पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने पीले रंग का सूट पहना हुआ है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शहनाज गिल की सादगी भरा अंदाज हर किसी को भा रहा है। शहनाज गिल ने दुपट्टे से अपना सिर भी ढका हुआ है। वह चारपाई पर बैठकर देसी अंदाज में चाय का लुफ्त उठाते हुए दिख रही हैं। शहनाज गिल की यह तस्वीरें एकदम देसी हैं, जिसे फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

चाय पी लो फ्रेंड्स

शहनाज गिल के द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में से पहली फोटो में देखा जा सकता है कि वह चाय पीती हुई नजर आ रही हैं और दूसरी तस्वीर में शहनाज गिल के हाथ में चाय हैं और वह चारपाई पर रखे फूलों को निहारती हुई दिख रही हैं। शहनाज गिल ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है “हैलो फ्रेंड्स चाय पी-लो।” शहनाज गिल के द्वारा लिखा गया यह कैप्शन देखकर आपको उस फेमस मीम्स की याद आ जाएगी, जिसमें एक महिला अपने निराले अंदाज में लोगों से चाय पीने के बारे में पूछती थी। सोशल मीडिया पर शहनाज गिल का यह लेटेस्ट फोटो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। साथ ही फैंस शहनाज गिल के इन फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं।

शहनाज गिल के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा “इसे कहते हैं प्योर देसी वाइब्स।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ‘सिंपल एंड सोबर।” एक अन्य यूजर ने लिखा “आपने इस पोस्ट के साथ मेरा दिन बना दिया।” बताते चलें कि “बिग बॉस 13” के बाद शहनाज गिल लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद अभिनेत्री ने जैसे-तैसे खुद को संभाला और फिर से काम पर वापसी की। शहनाज गिल अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए लगातार कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। वहीं उनकी हर एक पोस्ट फैंस को बहुत पसंद आती है।