Photos: गीली मिट्टी देख बच्चों की तरह कीचड़ में लोट-पोट हुईं शहनाज गिल, फैंस बोले- छोटी क्यूट सी बच्ची

शहनाज गिल आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों का विषय बनी रहती हैं। बिग बॉस के घर से फेमस होने वाली शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बता दें कि अपने करीबी दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद अभिनेत्री शहनाज गिल कुछ समय के लिए सदमे में चली गई थीं। लेकिन अब अभिनेत्री अपने आपको संभालते हुए अपने काम पर ध्यान देती नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर शहनाज गिल के चाहने वालों की संख्या लाखों में है और इनके लाखों चाहने वाले अपने चहेते स्टार को खुश देखना चाहते हैं। शहनाज गिल अपनी मासूमियत और सादगी के लिए जानी जाती हैं। उनकी इन्हीं बातों पर अक्सर फैंस फिदा हो जाते हैं और उनकी तारीफ करते हुए नहीं सकते हैं। शहनाज गिल हमेशा ही अपनी क्यूट और चुलबुले अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती हैं।

पंजाब की “कटरीना कैफ” यानी अभिनेत्री शहनाज गिल लाखों लोगों के दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी अभिनेत्री शहनाज गिल की हर नई तस्वीर और वीडियो धमाल मचा देती है। इसी बीच शहनाज गिल की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शहनाज गिल गीली मिट्टी में मस्ती करती हुई दिख रही हैं। शहनाज गिल की तस्वीरों पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।

शहनाज गिल मिट्टी से स्पा लेती आईं नजर

आपको बता दें कि शहनाज गिल ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। आप सभी लोग इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि शहनाज गिल मिट्टी में लोट-पोट होते हुए नजर आ रही हैं। काले रंग के कपड़े पहने मिट्टी में लेटी हुई शहनाज दिख रही हैं।

शहनाज गिल के हाथ-पैर मिट्टी से सने हुए हैं। बालों में भी मिट्टी लगी हुई है, जिसे देखकर समझा जा सकता है कि शहनाज गिल कितनी शिद्दत से गीली मिट्टी में खेल रही हैं।

शहनाज गिल ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि “स्पा टाइम।” कुछ तस्वीरों में शहनाज गिल को मिट्टी में लेटे हुए देख सकते हैं, तो कुछ तस्वीरों में शहनाज गिल मिट्टी को अपने हाथ पैरों पर लगाते हुए दिख रहीं हैं।

वहीं एक तस्वीर में देख सकते हैं कि शहनाज गिल अपने माथे पर मिट्टी से तिलक करते हुए दिख रही हैं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद एक बार फिर से फैंस शहनाज गिल की क्यूटनेस पर फिदा हो गए हैं।

जमकर प्यार लुटा रहे फैंस

शहनाज गिल को इस तरह मिट्टी में खेलते हुए देखकर फैंस एक बार फिर से एक कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह लिखा है कि “छोटी सी क्यूट बच्ची।”

वहीं एक अन्य फैन ने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए यह लिखा है कि “आप एक ब्यूटी आइकन हो।”

इसी तरह से एक अन्य फैन ने यह लिखा कि “जमीन से जुड़ी हुई।” इसके अलावा बाकी सोशल मीडिया यूजर्स भी अभिनेत्री की जमकर तारीफ करते हुए दिख रहे हैं।

शहनाज गिल “कभी ईद कभी दिवाली” से बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू

आपको बता दें कि शहनाज गिल पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव तो हैं ही लेकिन अब केवल पंजाब तक ही उनकी पहचान सीमित नहीं है। जी हां, अभिनेत्री शहनाज गिल बहुत ही जल्द बॉलीवुड में अपना कदम रखने वाले हैं। अभिनेत्री बहुत ही जल्द सलमान खान की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म “कभी ईद कभी दिवाली” में दिखाई देंगी। यह फिल्म 30 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।