46 की उम्र में भी 26 की लगती हैं शिल्पा, Video शेयर कर खोला अपनी फिटनेस का राज, बताया मैजिक एक्सरसाइज का तरीका

जब खूबसूरत चेहरे आंखों में दिखाई देते हैं तो बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों की तस्वीरें आंखों के सामने आ जाते हैं। बॉलीवुड की ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं, जो अपनी खूबसूरती और फैशन स्टाइल के साथ ही अपने अभिनय से देश-विदेश के भी लाखों दिलों को धड़काती हैं। उन्होंने सबको अपना दीवाना बना दिया है। उन्ही खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक नाम शिल्पा शेट्टी का आता है।

शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं। शिल्पा अपने फैंस के बीच अपनी फिटनेस को लेकर काफी पॉपुलर भी रहती हैं। 46 साल की उम्र में भी यह भारतीय अभिनेत्री काफी फिट और हेल्दी दिखती हैं। शिल्पा शेट्टी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्सरसाइज से जुड़ी हुई वीडियो और पोस्ट साझा करती रहती हैं।

 

हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने एक गजब की एक्सरसाइज करते हुए वीडियो साझा किया। शिल्पा शेट्टी ने इस एक्सरसाइज के असर को मैजिक बताया है। दरअसल, यह एक्सरसाइज डेड-कर्ल है, जो दो एक्सरसाइ को मिलाकर बनाई गई है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से डेड सर्कल एक्सरसाइज कैसे की जाती है और यह शरीर के हिस्सों पर असर डालती है। इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

डेड-कर्ल एक्सरसाइज कैसे करें

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो एक्सरसाइज वीडियो शेयर किया है उसमें आप सभी लोग देख सकते हैं कि डेड-कर्ल को करने का सही तरीका क्या है। अगर आप यह एक्सरसाइज करना चाहते हैं तो सबसे पहले एक बाइसेप्स बारबेल को लेकर खड़ा होना होगा। आप अपनी क्षमतानुसार इसका वजन भी लगा सकते हैं। इसके बाद आप पैरों को कमर के जितना खोल लीजिए और बारबेल को जांघों के बाहर से पकड़ लीजिए। ध्यान रखना होगा कि इस दौरान आपकी हथेली बाहर की तरफ हो।

अब आपको कोहनियों को कमर के साथ स्थिर रखते हुए बारबेल को छाती के पास लाना होगा और बाइसेप्स कर्ल कीजिए। इसके बाद हाथों को नीचे की तरफ सीधा लाएं और घुटनों को थोड़ा सा मोड़ते हुए बारबेल को जमीन की तरफ ले जाइए। इस दौरान कमर को बिल्कुल सीधा रखना होगा और अपनी छाती को सामने की तरफ रखिए। जब बारबेल जमीन से थोड़ी ऊपर रह जाए तो वापस सीधे खड़े हो जाइए। इसके बाद दोबारा से बारबेल कर्ल वाली प्रक्रिया दोहराएं। इस प्रकार से आपको एक मिनट तक करना होगा।

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी मैजिक एक्सरसाइज को करने का तरीका बताते हुए यह कहती हैं कि आपको हर सेट 1 मिनट तक करना होगा और ऐसे चार सेट्स परफॉर्म करने होंगे। शिल्पा शेट्टी ने बताया कि सिर्फ 30 सेकेंड का आराम ही इन सेट्स के बीच में करना है। उन्होंने बताया कि यह एक्सरसाइज कार्डियो में हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेंनिंग ड्रिल के रूप में भी किया जा सकता है।

जानिए डेड-कर्ल एक्सरसाइज करने के क्या हैं फायदे

अगर हम शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के अनुसार देखें तो उनका कहना है कि डेड कर्ल एक्सरसाइज लोअर बॉडी और हाथों पर प्रभाव डालती है। डेड कर्ल एक्सरसाइज एक कार्डियो वर्कआउट की तरह वजन को कम करने में सहायता करती है। इसके साथ ही इस मैजिक एक्सरसाइज से शारीरिक ताकत और कॉर्डिनेशन बढ़ाने में भी सहायता प्राप्त होती है। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के अनुसार, डेड-कर्ल एक्सरसाइज एब्स, बाइसेप्स, ग्लूट, हैमस्ट्रिंग, कंधों आदि मसल्स को भी मजबूत बनाने में मदद करती है।