ढोल-नगाड़ों के साथ शिल्पा शेट्टी ने दी बप्पा को विदाई, एक टांग पर झूमकर नाचीं एक्ट्रेस

गणेशोत्सव की धूम महाराष्ट्र के घर- घर में नजर आ रही है। गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड में भी खूब धूम देखने को मिलती है। हर वर्ष कई सितारे धूमधाम के साथ अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत करते हैं। वहीं बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने भी हर बार की तरह इस बार भी अपने यहां गणपति महाराज को विराजमान किया था। अब दो दिनों की सेवा के बाद अभिनेत्री ने गणपति बप्पा को ढोल नगाड़ों की थाप पर धूमधाम से विदाई दे दी है।

आपको बता दें कि गणेश चतुर्थी के त्योहार पर शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने भी अपने घर पर गणपति बप्पा की स्थापना की थी। गणपति पूजा के समय परिवार सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों ने भी उनके घर पर शिरकत की थी।

वहीं हाल ही में शिल्पा शेट्टी से जुड़ी हुई कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि अभिनेत्री धूमधाम से गणपति बप्पा को विदा करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनके दोनों बच्चे, पति राज कुंद्रा और बहन शमिता शेट्टी भी नजर आईं।

शिल्पा शेट्टी से जुड़ी हुई जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें देखा जा सकता है कि शिल्पा के पैरों में चोट लगी हुई है लेकिन इसके बावजूद भी उनमें जोश की कमी नहीं थी।

शिल्पा शेट्टी को गणेश विसर्जन के मौके पर व्हीलचेयर पर ही बैठकर जमकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि कुछ समय पहले ही अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पैर में शूट के वक्त फ्रैक्चर हो गया था।

सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पूरे परिवार के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन करते हुए नजर आ रही हैं। वैसे देखा जाए तो शिल्पा शेट्टी गणपति की सेवा करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ती हैं।

गणपति बप्पा के विसर्जन में शिल्पा शेट्टी काफी एक्साइटेड नजर आई थीं। वह व्हीलचेयर पर बैठकर डांस करती तो दिख रही हैं, इसके साथ ही वह बप्पा की पूजा करने के बाद खड़े होकर भी डांस करती नजर आईं। शिल्पा की खास बात यह है कि वह इस खास मौके पर कपड़ों का भी खास ध्यान रखती हैं। शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, विवान और समीशा सभी एक ही ड्रेस में नजर आए।

शिल्पा शेट्टी ने व्हीलचेयर पर बैठकर ही गणेश जी की आरती की थी, लेकिन ढोलक की थाप को सुनकर वह खुद को रोक ना सकीं और उन्होंने बहन शमिता के साथ एक टांग पर खड़े होकर खूब डांस किया। अभिनेत्री का यह अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

शिल्पा शेट्टी की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस भी उन पर प्यार लुटाते नजर आए। पैर में चोट होने के बावजूद भी शिल्पा शेट्टी एक भी वक्त के लिए परेशान नहीं दिखीं। शिल्पा शेट्टी हर साल इसी उत्साह के साथ गणेश चतुर्थी मनाती हैं और हर साल सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें भी साझा करती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

शिल्पा शेट्टी की यह तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस इन तस्वीरों को देखने के बाद जमकर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं।