पति और बच्चों संग लंदन में मस्ती करती दिखीं शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा को देख लोग बोले- अरे मास्क कहां गया?

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की एक ऐसी मशहूर अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। शिल्पा शेट्टी ने अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। शिल्पा शेट्टी कई लोगों की पसंदीदा अभिनेत्री तो हैं, ही लेकिन अब वह अपने फिगर, सेहत और योगा के लिए दुनिया भर में अपनी पहचान भी बना चुकी हैं। 47 साल की हो चुकीं शिल्पा शेट्टी उम्र के इस पड़ाव पर आने के बाद भी यह इतनी फिट और ग्लैमरस नजर आती हैं कि उन्हें देखकर कोई भी यह नहीं कह सकता कि इनकी उम्र कितनी हो चुकी है।

आज भी शिल्पा शेट्टी खूबसूरती के मामले में कई हसीनाओं को कड़ी टक्कर देती हैं। उन्हें देखकर उनकी उम्र का सही अंदाजा लगा पाना हर किसी के लिए मुश्किल हो सकता है। शिल्पा शेट्टी फिटनेस फ्रीक अभिनेत्री हैं, जो कि अपने आपको फिट रखने के लिए अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज और योगा को शामिल जरूर करती हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस के बीच फिटनेस वीडियोज शेयर करती रहती है।

शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर अपने परिवार की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। इसी बीच एक बार फिर से शिल्पा शेट्टी ने अपनी फैमिली के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ पति राज कुंद्रा, बेटा वियान और बेटी समीशा नजर आ रही हैं। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी को अपनी पूरी फैमिली के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

शिल्पा शेट्टी ने फैमिली संग की मस्ती

दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत करते हुए दिखाई दे रही हैं। दरअसल, शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा, बेटा वियान और बेटी समीशा के साथ लंदन के एल्टन टॉवर्स में मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं।