बेटी समीशा ने सिखाया शिल्पा शेट्टी को गोल्फ खेलने ,फैन्स बोले ” आज का सबसे क्यूट विडियो “

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और वह आए दिन अपने नए-नए पोस्ट शेयर कर अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ी रहती है| वहीं इन दिनों शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही है जहां से एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी वैकेशन की कुछ बेहतरीन झलकियां साझा की है जिसे इनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं| शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टा अकाउंट से अपनी लाडली बेटी समीषा  के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिल्पा शेट्टी अपनी लाडली बेटी के साथ गोल्फ खेलती हुई दिखाई दे रही है|

मीडिया पर शिल्पा शेट्टी और समीषा  का यह वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है और इस वीडियो में समीषा  की क्यूटनेस पर फैंस फिदा हो गए हैं|दरअसल हाल ही में बीते रविवार को शिल्पा शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से अपने वैकेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है जिसमें से एक वीडियो में शिल्पा शेट्टी अपनी बेटी समीषा  के साथ गोल्फ खेलती हुई देखी जा सकती है|


वही गोल्फ के मैदान में शिल्पा शेट्टी और उनकी बेटी के खेलने का अंदाज बिल्कुल ही अलग था क्योंकि शिल्पा शेट्टी की खेलने में मदद उनकी बेटी समीषा  ने किया| वही इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने बताया कि टीम वर्क यही चीजें होती हैं और सोशल मीडिया पर समीषा  का यह क्यूट सा वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं|

शिल्पा शेट्टी ने जो वीडियो साझा किया है उस वीडियो में शिल्पा के पति राज कुंद्रा की भी आवाज सुनाई दे रही है और वही इस वीडियो के बैकग्राउंड में ‘चक दे इंडिया’ गाना बजते हुए सुनाई दे रहा है| शिल्पा शेट्टी ने इस क्यूट से वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘एक साथ टीमवर्क करना सपनों को सच करता है!’  वही समीषा  के फैन इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं|

खुशी से कूदने लगीं समीशा

सामने आए इस वीडियो में सबसे पहले शिल्पा शेट्टी गेंद को हजार्ड में डालने की कोशिश करती हैं परंतु वह गेंद शिल्पा शेट्टी के करीब से गुजर कर आगे निकल जाती है वही समीषा  भी खड़ी होती है और वह बॉल को हिट करके तुरंत हजार्ड में डाल देती है और अपनी जीत को देखकर समीषा  खुशी से उछलने लगती है और अपनी जीत सेलिब्रेट करती हुई दिखाई दे रही है| वही बेटी के जीत पर शिल्पा शेट्टी भी बेहद खुश होती है और वही वीडियो में राज कुंद्रा की भी आवाज सुनाई दे रही है|

शिल्पा शेट्टी के प्रोफेशनल वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म सुखी में नजर आने वाली है जिसका निर्देशन सोनम जोशी कर रहे हैं| वही हाल ही में शिल्पा शेट्टी की फिल्म निकम्मा रिलीज हुई थी जोकि कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और वही शिल्पा शेट्टी जल्द ही अपनी अपकमिंग वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आएंगी जिसकी शूटिंग इन दिनों एक्ट्रेस कर रही है|