शिल्पा शेट्टी ने खास अंदाज में मनाया अपने ससुर का जन्मदिन, शेयर किया क्यूट वीडियो, दादू की गोद में दिखी समीशा

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को भला कौन नहीं जानता। शिल्पा शेट्टी ने हिंदी सिनेमा की कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है। शिल्पा शेट्टी ने अपने बेहतरीन अभिनय और खूबसूरती से दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। वहीं शिल्पा शेट्टी अपने प्रोफेशन लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों का विषय बनी रहती हैं। शिल्पा शेट्टी अपने निजी जीवन के हर एक पल को खुल कर इंजॉय करती हैं और वह अपने बिजी शेड्यूल में से परिवार के लिए समय निकालकर उनके साथ खूबसूरत टाइम स्पेंड करने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देती हैं।

शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव रहती हैं और अपने खास पलों को अक्सर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। शिल्पा शेट्टी को अक्सर अपनी और अपने परिवार के साथ की तस्वीरें और वीडियोस शेयर करते हुए भी देखा जाता है। शिल्पा शेट्टी एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ बहुत अच्छी बेटी, पत्नी, बहू और मां भी हैं। वह अपने हर रिश्ते की अहमियत को बखूबी तरीके से समझती हैं। यही वजह है कि शिल्पा शेट्टी मायके से लेकर ससुराल तक सभी की लाडली हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपने ससुर के जन्मदिन के मौके पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसमें हमें उनकी लाडली बेटी समीशा की कुछ अनदेखी झलकियां भी देखने को मिली हैं।

शिल्पा शेट्टी ने अपने ससुर को विश किया बर्थडे

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी अपने ससुराल के बेहद करीब हैं और उन्हें बहुत प्यार करती हैं। शिल्पा शेट्टी ने 3 जनवरी 2023 को अपने ससुर के जन्मदिन के मौके पर एक प्यारा सा वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। शिल्पा शेट्टी के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनकी लाडली बेटी समीशा की खूबसूरत और अनदेखी झलकियां भी देखने को मिल रही हैं।

शिल्पा शेट्टी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है “हैप्पी बर्थडे, डैड! आज सबसे शानदार ससुर का जश्न मना रहे हैं। आपको और भी कई साल अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की शुभकामनाएं। लव यू डैड।”

शिल्पा शेट्टी के द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है परंतु इस वीडियो में जिन्होंने हम सभी का ध्यान खींचा है वह था शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा का अपने दादा दादी के साथ बिताए गए मनमोहक पल। आप लोग इस वीडियो में देख सकते हैं कि समीशा अपने दादू की बाहों में लिपटी हुई बेहद खुश नजर आ रही हैं।

वही एक तस्वीर में दादा दादी के साथ कलरफुल फ्रॉक पहने हुए समीशा डांस करती हुई बेहद क्यूट दिख रही हैं।

शिल्पा शेट्टी के द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अभिनेत्री के फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और लगातार इस वीडियो पर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फैंस अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बेटी की क्यूटनेस पर फिदा हो गए हैं। वैसे आप सभी लोगों को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताइए।