राज कुंद्रा की बढ़ी मुसीबतें, तो शिल्पा शेट्टी पहुंची माता वैष्णो देवी के दरबार, वीडियो और तस्वीरें हुई वायरल

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने पति राज कुंद्रा के मामले को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। शिल्पा शेट्टी इस समय बहुत बुरे दौर से गुजर रही हैं। राज कुंद्रा के मामले को लेकर अभिनेत्री की हर तरफ बदनामी हो रही है। आपको बता दें कि राज कुंद्रा काफी लंबे समय से अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ऐप पर दिखाने के मामले में जेल में बंद हैं। फिलहाल में राज कुंद्रा के बाहर आने की कोई भी उम्मीद नजर नहीं आ रही है। इसी बीच शिल्पा शेट्टी मां वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन करने के लिए पहुंचीं।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बीते कुछ दिनों से राज कुंद्रा से जुड़े हुए मामले को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं और वह अब माता वैष्णो की मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची, जिससे जुड़ी हुई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी ने 13 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा की और मां के दर्शन कर वापस नीचे जाने के लिए उन्होंने घोड़े का इस्तेमाल किया। वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान शिल्पा शेट्टी की सुरक्षा प्रदान करने के लिए उनके आसपास कुछ पुलिसकर्मी भी नजर आए।

सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी की माता वैष्णो देवी के दर्शन से जुड़ी हुई जो तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं उसने देखा जा सकता है कि अभिनेत्री घोड़े पर सवार नजर आ रही हैं और शिल्पा शेट्टी के आसपास सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ कुछ लोग भी मौजूद नजर आ रहे हैं। वहां पर बहुत से लोग मौजूद हैं, जिनमें से कुछ लोग शिल्पा शेट्टी के साथ फोटो क्लिक करवाने का भी प्रयत्न करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो शिल्पा शेट्टी की यात्रा में सहायता करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके साथ के लोगों ने “जय माता दी” के नारे भी लगाए।

खबरों की मानें तो शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा की जल्द रिहाई और परिवार पर आई मुसीबतों से छुटकारा दिलाने के लिए मां के सामने अर्जी लगाने के लिए पहुंची थीं। शिल्पा शेट्टी की कुछ तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह माता के दरबार तक पैदल यात्रा करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने प्रिंटेड ग्रीन एंड व्हाइट रंग का सूट पहना हुआ है और उन्होंने मास्क भी लगाया हुआ है। शिल्पा शेट्टी के आगे आगे पुलिसकर्मी चलते हुए दिख रहे हैं।

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी बीते बुधवार को जम्मू और कश्मीर एयरपोर्ट से कटरा के लिए रवाना हुई थीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से भी बातचीत की थी और उन्होंने बताया कि वैष्णो देवी के दरबार में आकर वह काफी खुश हैं। अभिनेत्री का ऐसा कहना है कि माता के बुलाने की वजह से ही वह उन्हें प्रणाम करने वैष्णो देवी पहुंची हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का एक और फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि अभिनेत्री जम्मू के कौल कंडोली मंदिर के दर्शन करती हुई दिख रही हैं। शिल्पा शेट्टी इस तस्वीर में नारंगी रंग का सूट पहने हुए नजर आ रही हैं और उन्होंने मास्क भी लगाया है। शिल्पा शेट्टी के हाथ में माता की चुन्नी भी देखा जा सकता है।