शिल्पा शेट्टी ने अपने टूटे पैर के साथ खूब धूमधाम से किया गणेश जी का स्वागत, तस्वीरें हुईं वायरल

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहद पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक हैं। शिल्पा शेट्टी अपने जबरदस्त अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। शिल्पा शेट्टी की उम्र 47 साल की हो चुकी है परंतु उम्र के इस पड़ाव पर आने के बाद भी यह इतनी फिट और ग्लैमरस नजर आती हैं।

शिल्पा शेट्टी को देखकर कोई भी यह नहीं कह सकता कि इनकी उम्र इतनी हो चुकी है। आज भी शिल्पा शेट्टी खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की आज कल की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। उन्हें देखकर उनकी उम्र का सही अंदाजा लगा पाना हर किसी के लिए मुश्किल हो सकता है। शिल्पा शेट्टी फिटनेस फ्रीक अभिनेत्री हैं, जो कि अपने आपको फिट रखने के लिए अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज और योगा को शामिल जरूर करती हैं।

शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस के बीच फिटनेस वीडियोस शेयर करती रहती हैं और अपने साथ-साथ लोगों को भी फिट रखने के लिए नए-नए योगा टिप्स देती रहती हैं। बता दें कि हिंदी सिनेमा की सबसे फिट और हिट अभिनेत्रियों में शुमार शिल्पा शेट्टी को लेकर कुछ दिनों पहले बुरी खबर आई थी। दरअसल, किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान शिल्पा शेट्टी के पैर में चोट लग गई थी। अभी तक वह पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है।

वहीं जब शिल्पा शेट्टी के पैर में चोट लगने की खबर फैंस को मालूम हुई तो वह चिंतित हो गए। लेकिन चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। धीरे-धीरे अभिनेत्री ठीक हो रही हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने टूटे हुए पैर के साथ अपने घर पर गणपति जी का स्वागत किया। इस दौरान अभिनेत्री के घर के बाहर मौजूद पैपराजी ने शिल्पा शेट्टी की गणेश जी का स्वागत करते हुए कई सारी तस्वीरें क्लिक की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

शिल्पा शेट्टी के घर विराजे गणपति

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने हर साल की तरह इस साल भी अपने घर पर गणपति जी का स्वागत किया है और सबसे बड़ी बात यह है कि शिल्पा शेट्टी के पैर में चोट लगी है। उन्होंने अपने टूटे हुए पैर के साथ खूब धूमधाम से गणपति जी का स्वागत किया है। शिल्पा शेट्टी की इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

शिल्पा शेट्टी की भगवान में बहुत गहरी आस्था है। इसी वजह से अभिनेत्री हमेशा ही पूजा करते हुए नजर आती हैं। हर वर्ष ही भगवान गणेश जी को अपने घर पर लाकर शिल्पा शेट्टी उनकी सेवा करती हैं और धूमधाम के साथ गणपति विसर्जन करती हैं।

शिल्पा शेट्टी के पैर में चोट लगी हुई है। इसी वजह से राज कुंद्रा गाड़ी में गणेश जी को घर लेकर आए हैं। इसके बाद एक्ट्रेस पूजा की थाली के साथ घर के बाहर आई और बप्पा की आरती उतार कर उनका स्वागत किया। राज कुंद्रा इस दौरान नारियल फोड़ते हुए नजर आए।

बता दें कि शिल्पा शेट्टी एक बार फिर से फिल्मों का रुख कर चुकी हैं। लेकिन फिल्मों में आने से पहले शिल्पा शेट्टी अपने लिए कई तरह के बिजनेस भी खोल चुकी हैं। शिल्पा शेट्टी कई रेस्तरां की मालकिन हैं। इसके अलावा वह अपना यूट्यूब चैनल भी चलाटी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से शिल्पा शेट्टी की काफी तगड़ी कमाई हो जाती है।