90 के दशक की ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां रही हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती से दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। उन्हीं अभिनेत्रियों में से एक शिल्पा शेट्टी हैं, जो अपने समय के सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। मौजूदा समय में शिल्पा शेट्टी अपने फिगर, सेहत और योगा के लिए दुनियाभर में अपनी पहचान भी बना चुकी है। शिल्पा शेट्टी की उम्र 47 साल की हो चुकी है परंतु इस उम्र में भी कई हसीनाओं को मात देती हैं।
शिल्पा शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और उनके अभिनय की लोग तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं। शिल्पा शेट्टी अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की है। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा दो बच्चों के माता-पिता हैं। बेटे का नाम वियान कुंद्रा है और बेटी का नाम समीशा शेट्टी कुंद्रा है।
आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने 22 नवंबर 2009 को राज कुंद्रा से शादी रचाई थी। इसके बाद 21 मई 2012 को उन्होंने अपने पहले बच्चे वियान राज कुंद्रा को अपने जीवन में स्वागत किया था। वहीं साल 2020 में कपल ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी समीशा शेट्टी का स्वागत किया था। शिल्पा शेट्टी हर खास मौके पर अपने परिवार के लिए प्यार लुटाते नजर आती हैं, जिसकी तस्वीरें वह अपने सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी बेटी समीशा शेट्टी के साथ नजर आ रही हैं।
शिल्पा शेट्टी बेटी संग शॉपिंग करती दिखीं
दरअसल, करवा चौथ के व्रत के बाद शिल्पा शेट्टी बीते शुक्रवार को बेटी समीशा के साथ शॉपिंग करने के लिए निकली थीं। दोनों को मुंबई में एक शॉप के बाहर निकलते हुए देखा गया था। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शिल्पा शेट्टी और समीशा का वायरल हो रहा वीडियो फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को एक पैपराजी अकाउंट में शेयर किया है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी ने समीशा का हाथ पकड़ रखा था। इस दौरान समीशा ने पैपराजी को देख, जो एक्सप्रेशंस दिए, उन्हें देख हर कोई उन पर फिदा हो रहा है। शिल्पा शेट्टी और उनकी बेटी समीशा का यह क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि शिल्पा शेट्टी अपनी छोटी सी बेटी समीशा के साथ बात करते हुए शॉप से बाहर निकल रही हैं।
शिल्पा शेट्टी ने अपनी बेटी का हाथ पकड़ा हुआ है। मां के साथ शॉपिंग करते हुए समीशा काफी क्यूट लग रही थीं। दोनों कंफर्टेबल कपड़ों में नजर आए थे। वीडियो के आखिर में वह अपनी बेटी को कार के अंदर बैठाने में मदद करती हैं। इसके बाद वह कार में बैठ जाती हैं और कैमरमैन्स के सामने मुस्कुराते हुए वीडियो में नजर आ रही हैं।
वीडियो हो रहा वायरल
शिल्पा शेट्टी और समीशा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कई तरह के कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों को इन दोनों का वीडियो काफी पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि समीशा 2 साल की हो गई हैं। इस मौके पर शिल्पा शेट्टी ने समीशा का एक बेहद क्यूट वीडियो शेयर कर ढेर सारा प्यार उड़ेला था।