Site icon NamanBharat

सावन में भगवान शिव जी को चढ़ाएं ये फूल, जल्दी प्रसन्न होंगे महादेव, जीवन के हर दुख हो जाएंगे दूर

भगवान शिव जी को सावन का महीना अत्यंत प्रिय है। कहा जाता है कि जो व्यक्ति भगवान शिव जी की सच्चे दिल से सावन माह में उपासना करता है, उसकी हर इच्छा पूरी हो जाती है। सावन महीने में व्यक्ति भगवान शिवजी को प्रसन्न करने के लिए हर संभव कोशिश करता है। लोग सावन के महीने में शिव जी का जलाभिषेक, दूध से अभिषेक, धतूरा, भांग और बेलपत्र आदि चढ़ाते हैं। इससे उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

अक्सर देखा गया है कि सावन के पावन महीने में कोई ना कोई फूल भोलेनाथ को हम चढ़ा देते हैं। लेकिन यहां पर आपको यह जानना बहुत ही आवश्यक है कि हमें शिवजी पर उनके मनपसंद फूल को चढ़ाने चाहिए। इससे भगवान शिव जी जल्दी प्रसन्न होते हैं। अगर यह पुष्प भगवान शिव जी को अर्पित किए जाएं, तो इससे उनका आशीर्वाद आपको शीघ्र मिलता है और शिव जी जीवन की हर परेशानी दूर करते हैं।

बिल्व पत्र

भगवान शिवजी को बिल्व पत्र और उसके फल-फूल सर्वाधिक प्रिय हैं। सावन के पावन महीने में अगर इसे शिवलिंग पर अर्पित किया जाए, तो इससे जीवन की कई परेशानियां दूर होती हैं। शिवलिंग पर बिल्व पत्र अर्पित करने से अगर आपके विवाह और दांपत्य जीवन में किसी भी तरह की समस्या है, तो वह बहुत ही जल्द दूर हो जाती है।

भगवान शिव को चढ़ाएं शमी के पत्ते

शिव पुराण में यह बताया गया है कि भगवान शिव जी को शमी के पत्ते अत्यंत प्रिय है। भगवान शिव जी को इन्हें अर्पित करने से वह बहुत ही जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। सोमवार या शनिवार के दिन शमी वृक्ष के फूल और पत्ते शिवलिंग पर अर्पित किए जाए, तो इससे चंचल मन में स्थिरता आती है। ऐसा करने वाले व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। आप एक पीतल, तांबे या कांसे के लोटे में थोड़ा सा गंगाजल, सफेद चंदन, चावल आदि मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके बाद शमी का पत्ता उन्हें अर्पित करें।

आंकड़े के फूल

ऐसा कहा जाता है कि आंकड़े का पौधा घर के बाहर लगाना बहुत ही शुभ माना गया है। सावन के पावन महीने में आंकड़े के फूलों से भगवान शिवजी की पूजा कीजिए और रुद्री पाठ करें। इससे सभी रोगों का नाश होता है और स्वास्थ्य लाभ की प्राप्ति होती है।

अलसी के पुष्प

सावन के पावन महीने में शिवलिंग पर अलसी के फूल अर्पित करें। इससे भगवान शिव जी के साथ-साथ माता लक्ष्मी और श्री हरि विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। शिवलिंग पर अलसी के फूल चढ़ाने से रोगों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही आर्थिक उन्नति भी होती है।

धतूरा

भगवान शिव जी की प्रिय चीजों में से एक धतूरा है। धतूरे के फूल को शिवलिंग पर चढ़ाने से संतान प्राप्ति में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। जो लोग पुत्र प्राप्ति के उद्देश्य से इसे इस फूल को शिवलिंग पर अर्पित करते हैं उनकी मनोकामना जरूर पूरी होती है।

कनेर के फूल

भगवान शिवजी को प्रसन्न करने के लिए आप उन्हें कनेर के फूल अर्पित करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

चमेली का फूल

आपको बता दें कि चमेली का तेल और फूल भगवान हनुमान जी को अत्यंत प्रिय है। हनुमान जी भगवान शिव जी के अवतार हैं। इसके साथ ही मंगल ग्रह की पूजा में चमेली के फूल का प्रयोग करने से लाभ मिलता है। शिवजी की पूजा में चमेली के फूल का प्रयोग करने से वाहन सुख में वृद्धि होती है। अगर किसी व्यक्ति को बार-बार दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है, तो उन्हें सावन के महीने में शिवलिंग पर चमेली का फूल जरूर अर्पित करना चाहिए।

 

 

 

 

Exit mobile version