पैसा कमाने के लिए घर से भागकर मुंबई आ गई थी TV की ये मशहूर एक्ट्रेस, आज है करोड़ों की मालकिन

बॉलीवुड इंडस्ट्री के अलावा टेलीविजन इंडस्ट्री में भी कई ऐसे सुपरस्टार्स मौजूद हैं जिन्होंने अपना सफल करियर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। इतना हीं नहीं अपनी लगन और एक्टिंग के जरिए स्टार्स ने टीवी जगत में वो खास पहचान बनाई जो घर-घर में कई सालों तक राज करते हैं। हालांकि कई ऐसे भी हैं जो सुपरस्टार बनने से पहले एक वक्त का खाना खाने के भी मोहताज थे। बॉलीवुड हो या टीवी इंडस्ट्री सफलता के मुकाम तक पहुंचना हर कलाकार के लिए आसान बात नहीं है।

आज आपको टीवी इंडस्ट्री की एक ऐसी ही मशहूर एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली है। जी हां हम बात कर रहे हैं स्टार प्लस के लंबे समय से चल रहे सीरियल की लीड एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की जिनका नाम आज टीवी की टॉप एक्ट्रेस में आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं आज करोड़ों की मालकिन कहलाई जाने वाली शिवांगी जोशी बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थीं, हालांकि धीरे-धीरे कड़ी मेहनत कर आज वो सफल मुकाम पर हैं।

टीवी जगत का पॉपुलर चेहरा-

टीवी इंडस्ट्री में शिवांगी जोशी का नाम टॉप एक्ट्रेस में लिया जाता है। सीरियल बेइंतेहा में एक सपोर्टिंग किरदार निभाकर करियर की शुरूआत करने वाली शिवांगी जोशी आज एक जाना माना चेरा बन चुकी हैं। इस शो के बाद शिवांगी जोशी ने सीरियल बेगूसराय में लीड रोल किया था। जिसके बाद उन्होंने टीवी जगत के सबसे पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस शो के बाद शिवांगी की किस्मत हमेशा हमेशा के लिए बदल गई।

सपनों को पूरा करने भाग आईं मुंबई-

बहुत कम लोग ही जानते होंगी कि आज टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हो चुकी शिवांगी जोशी एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थीं। वहीं शिवांगी अपनी गरीबी को दूर करने के लिए वो हमेशा कुछ-ना-कुछ सोचती रहती थी। इसी बीच शिवांगी जोशी को एक्टिंग की दुनिया में हाथ आजमाने की जिद्द सवार हुई, जिसके चलते शिवांगी जोशी अपना सपना पूरा करने के लिए घर से मुंबई के लिए भाग निकली। लेकिन कहते हैं ना किस्मत खुलते देर नहीं होती। शिवांगी जोशी के सपनों को उड़ान मुंबई आकर ही मिली और ठीक वैसे ही हुआ जैसे शिवांगी चाहती थीं।

करोड़ों की मालकिन हैं शिवांगी-

आपको बता दें कि शिवांगी जोशी को टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा बने हुई कई साल बीत चुके हैं। लेकिन आज भी शिवांगी ने लोगों के दिलों पर राज करती हैं। अगर बात करें शिवांगी जोशी की सीरियल फीस की तो शायद बहुत कम लोग होंगे जो जानते होंगे कि शिवांगी 22 करोड़ रुपये कमा चुकी हैं। वहीं शिवांगी जोशी के सफल मुकाम को देखकर मां और भाई भी उनके साथ मुंबई में रहने आ गए। बता दें कि शिवांगी जोशी ने अपने दम पर एक कार खरीदी थी जिसकी कीमत 60 लाख रुपए थी।

इन सीरिल्स में कर चुकी हैं काम-

अगर शिवांगी जोशी के वर्क फ्रंट की बात करें तो शिवांगी अभी तक कई बड़े बड़े शोज कर चुकी हैं। जिसमें खेलती हैं ज़िन्दगी आंख मिचोली, बेइंतेहा, लव बाय चांस, बेगूसराय, ये हैं आशिकी, प्यार तूने क्या किया में काम कर चुकी हैं। वहीं सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता उनके करियर का सबसे पॉपुलर सीरियल है।