शिवांगी जोशी की किडनी में हुआ इंफेक्शन, हॉस्पिटल के बेड से तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात

टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) का टीवी इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम है, जो अपनी जबरदस्त एक्टिंग और टैलेंट के लिए जानी जाती हैं। “ये रिश्ता क्या कहलाता है” में नायरा का किरदार निभाने के बाद शिवांगी जोशी की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया है। दुनियाभर में शिवांगी जोशी के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। शिवांगी जोशी को उनके फैंस बहुत प्यार करते हैं।

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) अब तक ना जाने कितने टीवी धारावाहिकों और रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। शिवांगी जोशी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने फैंस के लिए कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

इसी बीच शिवांगी जोशी ने एक और नई पोस्ट फैंस के लिए शेयर की है। दरअसल, उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए अपने चाहने वालों को अपनी हेल्थ से जुड़ी हुई जानकारी शेयर की है, जिससे उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया है।

शिवांगी जोशी ने शेयर किया पोस्ट

आपको बता दें कि शिवांगी जोशी इस समय हॉस्पिटल में हैं। दरअसल, शिवांगी जोशी किडनी इंफेक्शन से जूझ रही हैं। इस बात की जानकारी खुद शिवांगी जोशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके फैंस को अपनी लाइफ से जुड़ा हुआ अपडेट दिया है। उन्होंने लोगों को बताया है कि वह किडनी इन्फेक्शन से जूझ रही हैं। शिवांगी जोशी ने एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं और वह ओके का साइन बनाती हुई दिख रही हैं।

शिवांगी जोशी ने इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में यह लिखा है कि “हाय सभी को, पिछले कुछ दिनों से मेरी किडनी में इन्फेक्शन है लेकिन मैं आपको बताना चाहती हूं कि मेरे परिवार, दोस्तों, डॉक्टरों, अस्पताल के कर्मचारियों और ईश्वर की कृपा से मैं बेहतर महसूस कर रही हूं। यह आपको याद दिलाने के लिए भी है कि आपको अपने शरीर, दिमाग और आत्मा का ख्याल रखना होगा और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि खुद को हाइड्रेटेड रखो दोस्तों। सभी को बहुत प्यार, मैं जल्द ही एक्शन में वापस लौटूंगी। रिकवर और हील कर रही हूं। बहुत सारा प्यार।”

शिवांगी जोशी के द्वारा शेयर की गई इस पोस्ट के बाद हर कोई उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है। शिवांगी जोशी के द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को देखने के बाद उनके फैंस काफी चिंतित है। शिवांगी जोशी की पोस्ट पर उनके चाहने वाले लगातार प्रतिक्रिया दे रहे। हर कोई उनके जल्दी से जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है।

शिवांगी जोशी का वर्क फ्रंट

आपको बता दें कि शिवांगी जोशी ये रिश्ता क्या कहलाता है के बाद बालिका वधू 2 और खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आ चुकी हैं। वहीं शिवांगी जोशी “बेकाबू” में नजर आने वाली हैं। इस शो में उनके साथ ईशा सिंह, शालीन भनोट और मोनालिसा भी लीड रोल में हैं। यह शो 18 मार्च 2023 को कलर्स पर प्रकाशित होने वाला है।