महिलाओं को शनिदेव की पूजा करनी चाहिए या नहीं? जानिए सही जवाब और महत्वपूर्ण बातों के बारे में

शनिदेव एक ऐसे देवता हैं, जिनका स्वभाव बहुत गुस्सैल माना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि अगर यह किसी व्यक्ति से नाराज हो जाएं तो उस व्यक्ति के जीवन में एक के बाद एक परेशानियां खड़ी होने लगती हैं। व्यक्ति चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, उसको अपने किसी भी काम में सफलता नहीं मिलती है। शनिदेव की नाराजगी व्यक्ति के ऊपर बहुत भारी पड़ती है। इसी वजह से शनि देव से संबंधित हर चीज को लेकर बहुत सावधानी बरतनी आवश्यक है।

अगर आप शनि देव की पूजा कर रहे हैं, तो उस दौरान भी सावधानी बरतनी जरूरी है। अगर आपसे कोई भी गलती हो जाए तो इसके कारण शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है। बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके मन में शनि देवता की पूजा को लेकर कई प्रकार के सवाल उत्पन्न होते हैं।

उन्हीं सवालों में से एक सवाल यह है कि क्या महिलाओं को शनिदेव की पूजा करनी चाहिए या नहीं? यह सवाल लोगों के मन में जरूर आता है। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि महिलाएं शनिदेव की पूजा कर सकती हैं या नहीं? तो आज हम आपको आपके इस सवाल का सही जवाब देने वाले हैं। इसके साथ ही कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में भी बताएंगे।

पूजा में सावधानियां बरतनी है जरूरी

न्याय के देवता शनि देव की अगर आप पूजा कर रहे हैं तो उस दौरान बहुत सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि अगर इनकी पूजा में एक भी गलती हो जाती है तो इसके कारण जीवन में संकट आ सकता है। ऐसा बताया जाता है कि जो लोग हमेशा बुरे काम करते हैं और बुरे मार्ग पर चलकर अपना जीवन व्यतीत करते हैं उनके ऊपर हमेशा ही शनिदेव की नजर रहती है। इसी वजह से तो शनिदेव को न्याय का देवता भी कहा जाता है। यह हमेशा मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं।

जानिए औरतें शनिदेव की पूजा कर सकती हैं या नहीं?

अगर हम महिलाओं के द्वारा शनिदेव की पूजा करने को लेकर बात करें तो अगर कुंडली में शनि की बुरी स्थिति है तो उससे बचने के लिए उनकी आराधना महिलाएं कर सकती हैं। शनि की कुदृष्टि से छुटकारा पाने के लिए भी महिलाएं उपाय कर सकती हैं परंतु महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना होगा कि गलती से भी शनि देव की मूर्ति को ना छुएं अन्यथा इसकी वजह से जीवन में भारी संकट आने की संभावना रहती है।

शनि देव की मूर्ति इसलिए नहीं छूना चाहिए

धर्म शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो औरतों को शनि देव की मूर्ति या उनके शीला के रूप को नहीं छूना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से महिलाओं पर शनि की नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा पुराणों में इस बात का जिक्र किया गया है कि शनिदेव की नकारात्मकता का प्रभाव महिलाओं पर सबसे अधिक पड़ता है। इसी वजह से महिलाओं को शनि देव की मूर्ति नहीं छूना चाहिए और मूर्ति पर तेल नहीं चढ़ाना चाहिए।

महिलाओं के लिए यही बेहतर होगा कि वह शनिदेव के मंदिर की शिला या पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जला सकती हैं। इसके अलावा शनिदेव से संबंधित चीजों का भी दान किया जा सकता है, इससे शनिदेव की कृपा प्राप्त होगी।