कहां हैं “श्रीकृष्ण” की “देवी रुक्मणी”, जिनकी मुस्कान और आवाज से हो जाते थे मंत्रमुग्ध, 29 सालों बाद इतना बदल गया लुक: PHOTOS

रामानंद सागर का नाम टेलीविजन इंडस्ट्री में उनके धार्मिक धारावाहिकों के लिए याद किया जाता है। 90 के दशक में रामानंद सागर के धार्मिक धारावाहिक की गांव-गांव तक धूम रहा करती थी। उस समय रामानंद सागर के धारावाहिकों को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता था। वैसे तो रामानंद सागर ने कई धारावाहिकों को बनाया है, जो काफी पॉपुलर रहे। उन्हीं में से एक “श्री कृष्णा” धारावाहिक भी खूब मशहूर रहा।

श्री कृष्णा धारावाहिक के किरदारों ने अपने अपने अभिनय से हर किसी के दिल में अपने लिए खास जगह बनाई। इस धारावाहिक के जरिए हर किरदार को घर-घर में अच्छी खासी पहचान मिली थी। आज हम आपको इस धारावाहिक में रुक्मणी का किरदार निभाने वाली पिंकी पारेख के बारे में बताने जा रहे हैं। 1990 के दशक में पिंकी पारेख ने मशहूर धारावाहिक श्री कृष्णा में काफी अद्भुत किरदार निभाया था।

आपको बता दें कि पिंकी पारेख 1990 के दशक में टेलीविजन की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। उन्होंने निर्देशक रामानंद सागर के धारावाहिक “अलिफ लैला” में “दूरक्षा” का किरदार भी निभाया था।

श्री कृष्णा धारावाहिक में पिंकी पारेख ने चार किरदारों को निभाया था। वह भगवान विष्णु की पत्नी मां लक्ष्मी भी बनी थीं। आपने विष्णु जी के साथ हमेशा ही मां लक्ष्मी को साथ बैठे देखा होगा, जो पृथ्वी लोक पर हो रही गतिविधियों के बारे में तमाम तरह के सवाल अपने प्रभु विष्णु जी से पूछती हुई नजर आती हैं।

पिंकी पापारेख ने लक्ष्मी का किरदार तो बेहद खूबसूरती से निभाया ही था। इसके साथ ही उन्होंने पृथ्वी लोक पर रुकमणी की भूमिका से भी करोड़ों दर्शकों का दिल जीत लिया था। आज भी लोग कृष्णा में पिंकी के अभिनय को देख उन्हें सचमुच की देवी मां समझते हैं और टीवी के आगे प्रणाम करते हैं।

इस धारावाहिक में पिंकी ने रुक्मणी और लक्ष्मी के अलावा यमुना और अष्ट भुज धारी देवी मां दुर्गा का भी रोल निभाया था। पिंकी ने अपने सभी किरदारों से दर्शकों का दिल जीता। उनके चेहरे पर अभी भी वही मनमोहक मुस्कान दिखती है, जो श्री कृष्णा के समय पर हुआ करती थी।

आपको बता दें कि पिंकी पारेख का लुक अब पहले से बहुत ज्यादा बदल गया है। लेकिन आज भी उनके चेहरे पर वही मंद मंद मुस्कुराहट नजर आती है। वहीं दर्शकों को भी उनका अभी का अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

बता दें कि पिंकी पारेख गुजरात से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने कई गुजराती फिल्मों में भी काम किया है। अब अभिनेत्री का लुक पहले से काफी बदल चुका है लेकिन फिर भी वह आज भी काफी ज्यादा खूबसूरत लगती हैं। बता दें अब से पिंकी पारेख ने देसाई परिवार में शादी की है, तब से वह काफी बदल गई हैं।

पिंकी पारेख अब दो बच्चों की मां हैं। वह एक्टिंग करियर छोड़कर बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं। पिंकी अब बेहद कम लाइमलाइट में रहती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पिंकी पारेख की सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उनके लुक में पहले से कितना परिवर्तन आ चुका है। लेकिन आज भी वह बेहद सुंदर नजर आती हैं।