श्रेया घोषाल के घर गूंजी किलकारी घर आया नन्हा मेहमान ,सिंगर ने पोस्ट शेयर कर दी ये खुशखबरी

बॉलीवुड सिंगर्स की लिस्ट में आज श्रेया घोषाल एक बेहद ही जाना पहचाना नाम बन चुकी है| श्रेया घोषाल नें अपने करियर में कई सारे एक से बढकर एक गाने दिए है और आज लोगों के दिलों में अपनी आवाज़ के पदम पर ये अपनी तगड़ी पहचान रखती है| बता दें के श्रेया घोषाल नें अभी बीते दिन ही फैन्स तक एक खुशखबरी पहुंचाई है जिसके बाद इनके फैनबेस में एक अलग ही ख़ुशी की लहर और उत्सुकता जाग गयी है| यह खुशखबरी श्रेया नें अपने सोशल मीडिया अकाउंट क्र जरिये फैन्स तक पहुंचाई है| तो चलिए हम आपको इनसे जुडी यह खास खबर बताते हैं …

दरअसल बीते दिन ही सिंगर श्रेया घोषाल माँ बनी है और यही खुशखबरी इन्होने सोशल मीडिया के जरिये फैन्स तक पहुंचाई थी| श्रेया नें एक बेटे को जन्म दिया है| हालाँकि अभी श्रेया नें बेटे के साथ कोई तस्वीर तो शेयर नही की है पर एक तस्वीर पर टेक्स्ट लिखकर इन्होने फैन्स तक यह बात पहुंचाई है| बता दें के इनकी शेयर की गयी इस पोस्ट पर इनके चाहने वालो के एक के बाद एक कमेंट्स आ रहे है जहाँ फैन्स इन्हें नन्हे मेहमान के आने के मौके पर बधाइयां देते नज़र आ रहे हैं|

श्रेया नें यह खुशखबरी फैन्स तक अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये पहुंचाई है| इन्होने पोस्ट में लिखा है के भगवान ने उन्हें एक बेहद प्यार तोहफे से नवाज़ा है| उनके घर दोपहर के वक्त बेटे नें जन्म लिया है और यह एहसास अपने आप में भी इनके लिए काफी ख़ास है क्योंकि इससे पहले इन्होने इसे महसूस नही किया था| आगे श्रेया नें लिखा के वो और उनके पति शिलादित्य बेहद खुश है और आगे सभी के आशीर्वाद और प्यार के लिए उन्होंने लोगों का शुक्रियादा किया है|

जानकारी के लिए बता दें के श्रेया घोषाल नें शिलादित्य मुखोपाध्याय संग साल 2015 में शादी रचाई थी और शादी के पूरे 5 सालों बाद इनके घर में किलकारियां गूंजी हैं| ऐसे में इस ख़ास मौके पर फैन्स इन्हें खूब शुभकामनाएं देते और बेटे की अच्छी हेल्थ की विशेस देते नजर आ रहे हैं| बता दें के इन्ही के बीच सिंगर बीती मोहन का भी कमेंट्स देखने को मिला है जिसमे उन्होंने लिखा है नये नवेले पेरेंट्स को बहुत साड़ी बधाइयां| आशा है के बेबी और श्रेया दोनों ठीक है| दोनों को बहुत सारा प्यार|

बात करें अगर शिलादित्य मुखोपाध्याय संग श्रेया घोषाल के रिश्ते की तो हम आपको बता दें के शादी से पहले एक दो नही बल्कि पूरे 10 सालो तक ये दोनों रिलेशनशिप में रहे थे जिसके बाद इन्होने शादी रचाई थी| श्रेया की कहें तो ये अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश है और अब इन्हें जीने की एक और वजह मिल गयी है|

वहीँ अगर श्रेया के करियर की कहें तो अपनी प्रेगनेंसी के दौरान भी इन्होने काम से ब्रेक नही लिया था और अपने इन दिनों में भी इनके गाने सामने आये थे| साथ ही बताते चले के श्रेया हिंदी गानों के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, गुजराती, मराठी, और भोजपुरी भाषा के गानों में भी अपनी आवाज़ दे चुकी हैं|