शादी से पहले माधुरी को मामूली लड़की समझते थे श्रीराम नेने, रिसेप्शन में सिर्फ एक स्टार को पहचान पाए थे पति

90 के दशक में ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां रही हैं, जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है। उन्ही अभिनेत्रियों में से एक नाम माधुरी दीक्षित का भी आता है। माधुरी दीक्षित अपने समय की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हुआ करती थीं। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की खूबसूरती और एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। माधुरी ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रही थीं।

माधुरी दीक्षित का नाम संजय दत्त के अलावा कई और सेलेब्स के साथ भी जुड़ा, परंतु आखिर में उन्होंने अमेरिकी मूल के डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की। जब माधुरी दीक्षित का करियर ऊंचाइयों पर था तो उन्होंने डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी करके सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था। शादी के बाद भी माधुरी दीक्षित लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं और अभिनेत्री अपनी शादीशुदा जिंदगी हंसी खुशी व्यतीत कर रही हैं।

आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित ने 17 अक्टूबर 1999 को डॉ श्रीराम नेने से विवाह किया था। जब माधुरी की शादी की खबर फैंस को पता चली तो उनका दिल टूट गया था। माधुरी की शादी को 22 साल पूरे हो चुके हैं। आज हम आपको अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की शादी से जुड़ा हुआ एक मजेदार किस्सा बताने वाले हैं, जिसका जिक्र माधुरी दीक्षित ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं माधुरी दीक्षित को आज भी देश में सभी लोग अच्छी तरह से जानते हैं। माधुरी आज भी किसी के परिचय की मोहताज नहीं हैं परंतु आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि जब उनसे श्रीराम नेने पहली बार अभिनेत्री के भाई के घर पर मिले थे तो उन्हें उनके स्टारडम के बारे में कुछ भी मालूम नहीं था। उस समय के दौरान श्रीराम नेने माधुरी दीक्षित को मामूली लड़की समझते थे। बाद में शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को कुछ समय तक डेट किया था, जिसके बाद 17 अक्टूबर 1999 को दोनों विवाह के बंधन में बंध गए।

माधुरी दीक्षित ने सिमी ग्रेवाल के शो पर इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि नेने ने ज्यादा बॉलीवुड फिल्में नहीं देखी थीं। माधुरी दीक्षित ने यह बताया था कि ‘मैं और मेरी सास ने उन्हें मेरी एक फिल्म दिखाने की कोशिश की थी, जिस पर उन्होंने कहा था कि हम कुछ और नहीं कर सकते क्या? चलो कहीं बाहर चलें कुछ और करते हैं।” यह बताते हुए माधुरी दीक्षित हंसने लगी थीं। अभिनेत्री ने आगे बताया था कि उनकी शादी के रिसेप्शन पर श्रीराम किसी भी बॉलीवुड स्टार को नहीं पहचान पाए थे।

माधुरी दीक्षित ने आगे बताया कि वह सिर्फ अमिताभ बच्चन का चेहरा पहचान पाए थे। उन्होंने बताया कि उनके पति ने अमिताभ बच्चन को इसलिए पहचाना क्योंकि बचपन में उन्होंने उनकी फिल्म “अमर अकबर एंथनी” देखी थी। उन्हें देखकर ऐसा लगा कि यह चेहरा उन्होंने कहीं देखा है तो मैंने कहा- हां आप उन्हें जानते हैं, क्योंकि आपने उनकी फिल्म देखी है।

आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित अपनी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल व्यतीत कर रही हैं। माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने के दो बच्चे हैं, जिनका नाम आरिन और रयान है। आरिन इसी वर्ष कैलिफोर्निया के कॉलेज में पहुंचे हैं। वहीं रयान की उम्र अभी 16 वर्ष की है। अगर हम माधुरी दीक्षित के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री बहुत ही जल्द “फाइंडिंग अनामिका” शो नेटफ्लिक्स पर डेब्यू करने वाली हैं।