2 ग्रहों की युति से बना शुभयोग, इन राशियों का होगा भाग्य परिवर्तन, हर तरफ से मिलेगा धन लाभ

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से मनुष्य का जीवन, परिवार, नौकरी, व्यापार प्रभावित होता है। यदि ग्रहों की चाल व्यक्ति की राशि में ठीक है तो इसकी वजह से हर क्षेत्र में सफलता मिलती है, परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां आने लगती हैं। आपको बता दें कि आज चंद्रमा और मंगल ग्रह की युति से महालक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है। जिसका कुछ राशियों को फायदा मिलेगा तो कुछ राशियों को परेशानियों से भी गुजरना पड़ सकता है। आखिर यह शुभ योग आपकी राशियों पर कैसा असर डालेगा? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का समय शानदार रहने वाला है। कामकाज में आपको लगातार सफलता हासिल होगी। आप अपने किसी प्रिय मित्र से फोन पर बातचीत कर सकते हैं, जिससे आपका मन आनंदित होगा। इस राशि की महिलाओं को कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों की किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। यह शुभ योग आपके कामकाज पर प्रभाव डालने वाला है। आपके द्वारा की गई मेहनत सफल रहेगी। घर-परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। व्यापार में प्रगति हासिल होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से समय शुभ रहेगा। मित्रों के साथ मौज-मस्ती करने का मौका मिल सकता है। कार्यालय में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के मन में नए-नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो घर-परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें। आमदनी के स्रोत मिल सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा। मित्रों के सहयोग से आपको फायदा मिल सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहने वाली है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आप अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार खर्चों पर लगाम रखें। माता-पिता और बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। कामकाज के सिलसिले में नई योजनाएं बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का समय बढ़िया रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। नए-नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। रिश्तेदारों के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से किसी काम में फायदा मिलने के शुभ संकेत मिल रहे हैं। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपसे काफी खुश रहेंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई हर्षवर्धन समाचार मिल सकता है, जिससे घर-परिवार का माहौल और अधिक खुशनुमा बनेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का समय उत्तम रहेगा। आप अपने कामकाज को बेहतर तरीके से अंजाम दे सकते हैं। कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। कैरियर में लगातार आप आगे बढ़ेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। अचानक धन लाभ प्राप्ति के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार आरंभ करने की योजना बना सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहने की आवश्यकता है। आप किसी भी लड़ाई झगड़े में ना पड़ें। स्वास्थ्य के लिहाज से समय सामान्य रहेगा। खान-पान की आदतों में सुधार करने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। परिवार के साथ आप महत्वपूर्ण समय व्यतीत करेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार से गिफ्ट मिलने की संभावना बन रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का समय अच्छा रहेगा। इस शुभ योग की वजह से आपके कामकाज में सुधार देखने को मिल सकता है। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिलेगा। कार्यालय में अधिकारी वर्ग के लोग आपके कामों की सराहना करेंगे। आय के नए जरिए हाथ लग सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी, जिसका भविष्य में आपको फायदा मिल सकता है। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का समय बेहतरीन रहेगा। ऑफिस के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। आत्मविश्वास का स्तर मजबूत रहेगा। आप अपनी सकारात्मक सोच से लगातार तरक्की हासिल करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ सकती है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले आप मित्रों की सलाह अवश्य लीजिए। जीवन साथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। ये यात्रा आपके लिए बेहद सुखद रहने वाली है। बच्चों की तरफ से परेशानियां कम होंगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के लिए यह शुभ योग मिलाजुला रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु इसका आपको अच्छा नतीजा मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अचानक किसी काम को लेकर आप काफी उलझ सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन में बहुत से फेरबदल देखने को मिलेंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से आपको खुशी प्राप्त होगी। मित्रों के साथ मिलना-जुलना होता रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। लव पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। आपको कई क्षेत्रों से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का समय थोड़ा चिंताजनक रह सकता है। घर-परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। किसी मित्र की मदद से आपका अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। कठिन परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आप किसी से भी बहस बाजी ना करें।