सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे शुक्र देव, इन 3 राशि वालों का होगा भाग्योदय, धनलाभ के भी प्रबल योग

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर ग्रह- नक्षत्र अपनी राशि समय-समय पर बदलते रहते हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। अगर कोई ग्रह-नक्षत्र राशि परिवर्तन करता है तो मानव जीवन और पृथ्वी पर इसका सीधा प्रभाव देखने को मिलता है। अगर किसी राशि में ग्रह-नक्षत्र की स्थिति ठीक है, तो इसकी वजह से शुभ फल की प्राप्ति होती है। वहीं इनकी स्थिति ठीक न होने के कारण अशुभ फल मिलता है।

आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 31 अगस्त 2022 को अपनी राशि बदल रहे हैं, यह सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन सभी राशियों में से 3 राशि वाले ऐसे हैं, जिनके लिए यह परिवर्तन विशेष शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। आखिर यह राशियां कौन सी हैं? चलिए जानते हैं इसके बारे में…

कर्क राशि

इस राशि वाले लोगों के लिए शुक्र देव का राशि परिवर्तन बहुत अच्छा साबित होगा। जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उन्हें मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। करियर में अच्छी कामयाबी मिल सकती है, क्योंकि आपकी राशि में शुक्र देव दूसरे भाव में गोचर करने वाले हैं, जिसे धन और वाणी का स्थान माना गया है। इस अवधि के दौरान कई स्रोतों से धन कमाने में सफल रहेंगे। इतना ही नहीं बल्कि आपको आकस्मिक धन लाभ प्राप्ति की प्रबल संभावना बनी हुई है।

वहीं व्यापार में कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है। इस अवधि के दौरान साझेदारी में भी कार्य शुरू किया जा सकता है, जिससे आपको अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना है। जो वाणी और मार्केटिंग के फील्ड में कार्यरत हैं जैसे- वकील, मार्केटिंग के वर्कर और शिक्षक, उनके लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। आपको संतान से शुभ सूचना मिलने की संभावना है।

तुला राशि

इस राशि वाले लोगों के लिए शुक्र देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस राशि में शुक्र ग्रह 11 वें स्थान में गोचर करने वाले हैं, जिसकी वजह से आपकी आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही आपकी आय के नए स्रोत भी बनने के योग हैं। जो लोग मीडिया, फिल्म से जुड़े हुए हैं उनके लिए यह समय बहुत बेहतरीन साबित होगा।

बिजनेस और करियर में अच्छी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। फालतू के खर्चों में कमी आएगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। आप इस दौरान एक हीरा स्टोन पहन सकते हैं, जो आपके लिए भाग्यशाली रत्न साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशि

शुक्र देव का राशि परिवर्तन इस राशि के लोगों के जीवन में अहम बदलाव लेकर आएगा। आपकी राशि में शुक्र ग्रह दशम स्थान में गोचर करने वाले हैं, जिसे कार्यक्षेत्र और नौकरी का भाव माना गया है। इस समय आपको नई नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनका प्रमोशन हो सकता है। इस दौरान कारोबार में विस्तार के योग बन रहे हैं। साथ गई व्यवसायिक नए संबंध बनाने से आपको अच्छा मुनाफा प्राप्त होने की संभावना है।

आपकी कार्यशैली में निखार देखने को मिलेगा। कार्यालय में आपकी तारीफ होगी। इस दौरान आपको कोई पुरस्कार भी प्राप्त हो सकता है। इस समय आप कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का मन भी बना सकते हैं। अगर आप एक फिरोजा रत्न पहनते हैं, तो यह आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।