मुंबई के इस आलिशान बंगले में रहती हैं टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी, सिंगल मॉम की तरह रखती हैं दो बच्चों का ख्याल

टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी आज किसी पहचान की मोहताज़ नही हैं| श्वेता तिवारी नें एकता कपूर के सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में काम करके घर घर में अपनी एक तगड़ी पहचान बनाई है| पर आज भी अगर कोई उन्हें सामने से देखता है तो उसका थ कह पाना मुश्किल होता है के अभिनेत्री की उम्र 40 सालों की हो चुकी है| अगर बात करें इनकी प्रोफेशनल लाइफ की तो एक के बाद एक इन्हें कई कामयाबियां मिली हैं पर नीजी जिंदगी में इन्हें इतनी सफलता नही मिल सकी और आज भी इनकी जिनगी मे उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है|

जिंदगी में प्यार को लेकर श्वेता का अनुभव बिल्कुल भी अच्छा नही रहा क्योंकि एक्ट्रेस नें दो बार शादियाँ की और दोनों ही बार उन्हें रिश्ते में केवल नाकामी ही नसीब हुई| और आज श्वेता अपने दो बच्चों के साथ अकेली ही अपनी जिंदगी जी रही हैं| हालाँकि ये हमेशा ही एक स्ट्रोंग माम की तरह दुनिया के सामने नजर आई है|

अभी की कहें तो श्वेता अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई के कांदिवली में बने अपने आलिशान बंगले में रहती हैं जहाँ इन्होने तमाम सुख सुविधाओं का ध्यान रखा है| श्वेता अक्सर ही अकेली या फिर अपनी बेटी और बेटे के साथ घर पर ही तस्वीरें लेती नजर आती हैं जिन्हें वो अपने इंस्टाग्राम के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती देखि जाती हैं| इन तस्वीरों में इनके आलिशान बंगले की भी कुछ झलकियाँ देखने को मिलती हैं|

श्वेता के इस बंगले की बात करें तो मुंबई के कांदिवली की प्राइम लोकेशन पर यह बना हुआ है| और इनके इस बंगले में एक बड़ा सा गार्डन है| यहाँ पर अक्सर ये योग और अपने बच्चों के साथ मस्ती करती नजर आती हैं| साथ ही इनके घर में एक स्विमिंग पूल भी है जहाँ से कई बार श्वेता तिवारी और इनकी बेटी की तस्वीरें देखने को मिली हैं| साथ ही बाहर से देखने में इनका घर काफी बड़ा और आलिशान लगता है|

घर के अंदर जाने पर आपको शानदार इंटीरियर्स देखने को मिलने वाले हैं जिन्हें चुनने और पसंद करने में श्वेता और इनकी बेटी नें खूब मेहनत की है| घर की ख़ूबसूरती को उभारकर बाहर लाने के लिए अभिनेत्री नें वुड का काफी सुन्दरता से इस्तेमाल करवाया है| और घर की लगभग हर दीवार पर इन्होने खूबसूरत पेंटिंग्स भी लगा रखी हैं| और घर के कई हिस्सों में लैम्प्स भी देखने को मिलते हैं जो के पूरी तरह से हैंडमेड हैं|

घर में एंट्री करते ही एक मेन हॉल देखने को मिलता है जहाँ पर इन्होने एक कांच की अलमारी लगा रखी है| इसमें श्वेता अपनी जीती हुई तमाम ट्राफीज़ और अवार्ड्स को रखती हैं| और क्योंकि इन्हें पेड़ पौधे काफी पसंद हैं इसलिए इन्होने घर के अंदर भी कुछ इंडोर प्लांट्स लगा रखे हैं जो घर को एक रॉयल लुक्स देते हैं| श्वेता नें अपने बेडरूम को भी बड़ी ही ख़ूबसूरती से डिजाईन करवाया है और हर बेड के किनारे इन्होने एक डेकोरेटिव  लैम्प रखे हैं|

श्वेता अपने इस आलिशान बंगले में अपनी बेटी पलक और बेटे के साथ रहती हैं|